हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gujarat: राहुल गांधी का आज गुजरात दौरा, साबरमती गांधी आश्रम भी जाएंगे

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आज गुजरात के दौरे पर जाने वाले हैं। राहुल गांधी साबरमती आश्रम जाकर महात्मा गांधी का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद उनका अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के ‘परिवर्तन संकल्प’ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के इस दौरे को राज्य में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 3,500 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की जाएगी और यह लगभग 150 दिनों में पूरी होगी।

अभी पढ़ें – मिशन 2024 पर सीएम नीतीश कुमार, दिल्ली में आज विपक्ष के प्रमुख नेताओं से करेंगे मुलाकात

विज्ञापन

गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा का कहना है कि कांग्रेस ने इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तीन महीने का लंबा अभियान तैयार किया है, जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के लिए 15 सितंबर का लक्ष्य रखा है। उन्होंने 182 सदस्यीय विधानसभा में 125 सीट जीतने का विश्वास व्यक्त किया।

गौरतलब है कि गुजरात में पिछले कई सालों से कांग्रेस की स्थिति लगातार कमजोर बनी हुई है। गुजरात में कांग्रेस तकरीबन तीन दशक से सत्ता से बाहर है और राज्य में बीजेपी का शासन है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – शिक्षक दिवस की पर गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने दिया खास ये संदेश, डॉ. एस राधाकृष्णन को ऐसे किया याद

जानकारी के मुताबिक इसी कड़ी में राहुल गांधी प्रदेश नेताओं के साथ बैठक करेंगे और विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन पर भी चर्चा करेंगे। इसके बाद कांग्रेस की चुनाव समिति की पहली बैठक होगी। इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी भी बैठक होगी।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कांग्रेस 15 सितंबर तक उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित कर सकती है। पहली सूची में 30 से 40 उम्मीदवारों के नामों के ऐलान की संभावना है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola