गुजरात: मुहर्रम के जुलूस में बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार से टकराया ताजिया, दो लोगों की मौत

Muharram procession
विज्ञापन

नई दिल्ली: मुहर्रम के दौरान गुजरात के धोराजी में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। धोराजी में मुहर्रम के जुलूस के दौरान ताजिया बिजली लाइन से टकरा गया, जिसमें 24 लोगों को करंट लग गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दरअसल, ये घटना धोराजी के रसूलपारा इलाके में हुई। मुहर्रम के मौके पर ताजिया निकाला जा रहा था। इसी दौरान ताजिया बिजली लाइन से टकराया गया। जिसके कारण 24 लोगों को करंट लग गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायलों को इलाज के लिए धोराजी सरकारी अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद धोराजी पुलिस और जीईबी अधिकारी समेत कई नेता मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

झारखंड के बोकारो में हाई टेंशन तार की चपेट में आया ताजिया

झारखंड के बोकारो में भी ऐसी ही एक घटना घटी है। बोकारो जिला के पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको में मोहर्रम का ताजिया 11 हजार वोल्ट वाले हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ