गुजरात के बनासकांठा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। यहां एक कॉलेज छात्रा को उसके न्यूड वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 7 लोगों ने लगभग 16 महीने तक उसके साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि 6 आरोपियों में से एक ने 20 वर्षीय पीड़िता के साथ पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। उन्होंने बताया कि 2023 में लड़की पालनपुर में एक कॉलेज में जाना शुरू किया था, इसी दौरान उसकी आरोपियों में से एक के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई।
धोखे से बनाया वीडियो, फिर किया ब्लेकमैल
पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि नवंबर 2023 में आरोपी ने उसे एक होटल में नाश्ते के लिए अपने साथ चलने के लिए मनाया। इसके बाद आरोपी ने जानबूझकर लड़की के कपड़े पर इडली गिरा दिया और उसे साफ करने के बहाने एक कमरे में लेकर गया। पुलिस ने बताया कि जब युवती बाथरूम में अपने कपड़े साफ कर रही थी, तभी विशाल शामलभाई बेरा नाम का आरोपी अंदर घुस गया और उसका वीडियो बना लिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में सोमवार को FIR दर्ज की गई है।
वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की दी धमकी
एफआईआर में कहा गया है कि जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसने वीडियो को सार्वजनिक करने और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने की धमकी दी। एफआईआर में आगे कहा गया है कि उसी वीडियो क्लिप का इस्तेमाल करके उसने छात्रा को नवंबर 2023 से फरवरी 2025 के बीच अलग-अलग जगहों पर खुद और अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने बताया कि सबसे पहले विशाल शामल बेरा नाम के लड़के ने वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर अपने अन्य छह मित्रों से भी लगातार दुष्कर्म कराता रहा।
पुलिस ने 6 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ की FIR
आखिरकार इस घटना से तंग आकर पीड़िता ने साहस जुटाते हुए पालनपुर तालुका पुलिस से संपर्क किया और 6 नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने दुष्कर्म और आपराधिक धमकी से संबंधित मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री के प्रकाशन या प्रसारण से संबंधित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पालनपुर तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि जिन 6 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है, उनमें विशाल शामलभाई बेरा, राहुल शामलभाई फॉफ, दीपक नरसंगभाई फॉफ, शुभम घेमरभाई भूतड़िया, आशीष शामलभाई फॉफ और जिगर गलबाभाई बोका का नाम शामिल है।
संबंधित खबरें
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश, भारत की सख्त प्रतिक्रिया
33 mins ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
58 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
3 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
4 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
4 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
4 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
5 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines