Gujarat Assembly Election 2022: रोड शो के दौरान पटेल की प्रतिमा पर रुके पीएम मोदी, एंबुलेंस को भी दिया रास्ता

रोड शो के दौरान पीएम ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलिअर्पित

रोड शो के दौरान पीएम ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलिअर्पित

विज्ञापन

Gujarat Assembly Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में अपने रोड शो के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं, रोड शो के दौरान रास्ते में एंबुलेंस आई तो खुद रुककर उसे रास्ता दिया। पीएम का ये रोड शो जिन सीटों से गुजर रहा है 2017 में इनमें से 11 सीटें बीजेपी ने जीती थीं। जबकि 3 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी।

विज्ञापन

पीएम का ये रोड शो गुजरात विधानसभा की नरोडा- ठक्कर बापानगर- बापूनगर- निकोल- अमराईवाडी- मणिनगर- दाणीलिमडा- जमालपुर-खाड़िया- एलिसब्रिज- वेजलपुर- घाटलोडिया- नारणपुरा- साबरमती- गांधीनगर दक्षिण आदि विधानसभाओं से गुजर रहा है। पीएम के इस रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिस रास्ते भी रोड शो निकला पीएम की एक झलक पाने के लिए सड़कों के दोनों तरफ लोगों का तांता लगा हुआ था। लोग सड़क किनारे, छतों पर खड़े दिखाई दिए।

रोड शो के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद रुककर एंबुलेंस को जाने का रास्ता दिया। उन्हें ऐसा करते देख वहां आसपास मौजूद लोग मोदी, मोदी के नारे लगाने लगे। लोगों ने पीएम मोदी पर पुष्पवर्षा की। बीजेपी व मोदी, मोदी के नारे लगाए। इससे पहले देर शाम आज गुजरात में पहले चरण का मतदान खत्म हुआ है। पहले चरण में कुल 59 फीसदी मतदान हुआ है। पहले चरण में 19 जिलों में 89 विधानसभा सीटों पर कुल 788 प्रत्याशियों की किस्मत अजमाई है। अब 5 दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा और 8 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक यह रोड शो करीब 16 विधानसभाओं से होकर गुजरेगा। यह रोड शो तीन घंटे में तकरीबन 50 किमी का सफर तय करेगा। पीएम खुली कार में सवार हैं।

विज्ञापन

रोड शो से पहले पीएम ने यह कहा 

रोड शो से पहले पीएम मोदी ने गुजरात के कलोल में चुनाव प्रचार के दौरान कहा, “कांग्रेस में इस बात की होड़ है कि कौन मोदी का अधिक अपमान करेगा, बड़े और तीखे अपमान का उपयोग करेगा।” पीएम ने कहा कि गुजरात ने मुझे जो ताकत दी है, वह कांग्रेस को परेशान करती है। एक कांग्रेस नेता यहां आए और कहा कि हम इस चुनाव में मोदी को उनकी औकात दिखाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ