Gujarat Assembly Election 2022: भावनगर रैली में पीएम मोदी बोले- हमने तकनीक से खारे पानी को बनाया मीठा

गुजरात चुनावी रैली में पीएम नरेंद्र मोदी व अन्य बीजेपी नेता

गुजरात चुनावी रैली में पीएम नरेंद्र मोदी व अन्य बीजेपी नेता

Gujarat Assembly Election 2022:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भावनगर में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस ने पानी के लिए दो काम किए। एक तो राजनीतिक संबंध हो तो हैंडपंप लगवाओ और दूसरा काम हो तो टैंकर चलाओ। उन्होंने कहा- जब मैंने पाइप लाइन से पानी देने की बात कही तो कांग्रेस के कुछ लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया, लेकिन मैंने तकनीक से खारे पानी को मीठा बनाया।

आगे पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा- बीजेपी ने गुजरात में पानी के लिए जो काम किया है वह देश के कई हिस्सों के लिए मिसाल है। हमें नए सपनों, नए संकल्प, नई आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं के साथ आजादी के अमर युग में चलना है। उन्होंने कहा नई औद्योगिक नीति से रोजगार के लाखों अवसर पैदा होंगे।

पीएम ने कहा- बेटा दिल्ली में बैठा है

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम बोले- जिंदगी का क्या फायदा अगर ये बेटा दिल्ली में बैठा है और मांओं को परेशानी से राहत न मिले। भाजपा भावनगर के किनारे लोथल में भारत का पहला समुद्री संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। जिससे लोथल में भारत की सामुद्रिक शक्ति का संग्रहालय देखने दुनिया भर के लोग यहां आएंगे।

धुआंधार प्रचार अभियान 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात में धुआंधार प्रचार अभियान चलाया। आज गुजरात में पीएम मोदी ने मेहराणा में दोपहर 1 बजे, दाहोद में दोपहर 3.30 बजे, वडोदरा में शाम 5.30 बजे और भावनगर में शाम 7.30 बजे अलग-अलग जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के कई बड़े स्टार प्रचारक मौजूद रहे।

संस्कृति के साथ काम करते हैं 

इससे पहले आज पीएम ने मेहसाणा में चुनावी सभा में कहा था भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसके लिए व्यक्ति से बढ़कर पार्टी और पार्टी से बड़ा देश है और यही हमारी संस्कृति है। हम इसी संस्कृति के साथ काम करते हैं। पीएम ने कहा कि मेहसाणा की मिट्टी ने मुझे बड़ा करके आकार दिया है।

कल भी गुजरात में रहेंगे पीएम

पीएम मोदी कल भी गुजरात में रहेंगे। 24 नवंबर को पीएम मोदी पालनपुर, मोडासा, देहगाम और बावला में रैली करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी गुजरात में अब तक 16 रैलियां कर चुके हैं और दूसरे चरण की वोटिंग से पहले पहले तक वो 35 और रैलियां करेंगे। गुजरात में उनकी कुल करीब 51 रैलियां होंगी। गौरतलब है कि गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ