Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में दो दिन बाद पहले चरण का मतदान है। इसके मद्देनजर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां राजकोट, पलिताना, अंजार और जामनगर में ताबड़तोड़ रैलियां की। इस दौरान अंजार में पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार ने गुजरात के गांवों और शहरों में समान रूप से सुविधाएं बढ़ाने का काम किया है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने गांवों को भूलने का काम किया। कांग्रेस ने शहर और गांवों के बीच की खाई को चौड़ा करने का काम किया।
आगे अपने संबोधन में पीएम ने कहा-ये कच्छ की धरती हुनर की धरती है। यह कर्तव्य और संकल्प की भूमि है। उन्होंने कहा आज कच्छ पूरे हिन्दुस्तान में सबसे तेज विकसित होने वाला शहर है। उन्होंने कहा- मकरंददा ने 400 वर्ष पहले लिखा था- सिंधु, नर्मदा और सरस्वती का संगम कच्छ की धरती पर होगा। मकरंददा की बात आज पक्की हो गई है। साल 2023 में पूरा विश्व इस बड़े अन्न वर्ष को मनाने जा रहा है। उन्होंने कहा हमारा बाजरा, ज्वार, रागी पूरी दुनिया में खाया जाने वाला है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज कच्छ के पास सब कुछ है। उन्होंने कहा मैं इसे पर्यटन के लिए पूरे देश के लोगों को, पूरी दुनिया के लोगों को यहां लाना चाहता हूं। वहीं, पीएम मोदी ने जामनगर के गोर्धानपुर में भी सभा को संबोधित किया। यहां पीएम ने कहा कि गुजरात में बीजेपी सरकार बनाएगी। वह बोले-चारों ओर एक स्वर, एक ही ध्वनि है, इस बार फिर बीजेपी सरकार।
पीएम मोदी ने कहा- हम गुजरात में इंफ्रास्ट्रक्चर को इतना शानदार और मजबूत बना रहे हैं कि लक्ष्मीजी का मन करेगा कि हम यहां ही रहें। पीएम ने कहा कि ये चुनाव 5 साल के लिए नहीं है, ये चुनाव अगले 25 सालों के लिए गुजरात का भविष्य तय करने वाला है। अब गुजरात मैन्युफैक्चरिंग स्टेट है। गौरतलब है कि गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
संबंधित खबरें
दादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 hr agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
1 hr agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
1 hr ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
2 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
4 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
4 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
5 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
6 hrs agoउपचुनाव LIVE: बंगाल में दोनों सीटों पर BJP, पुडुचेरी में NDA की सहयोगी जीती
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines