Gujarat Assembly Election 2022: पीएम मोदी बोले बीजेपी की सरकार ने गांवों और शहरों में समान रूप से सुविधाएं बढ़ाने का काम किया

PM Modi, Narendra Modi, Tripura Assembly Election, Tripura PM Rally,

पीएम नरेंद्र मोदी

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में दो दिन बाद पहले चरण का मतदान है। इसके मद्देनजर  सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां राजकोट, पलिताना, अंजार और जामनगर में ताबड़तोड़ रैलियां की। इस दौरान अंजार में पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार ने गुजरात के गांवों और शहरों में समान रूप से सुविधाएं बढ़ाने का काम किया है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने गांवों को भूलने का काम किया। कांग्रेस ने शहर और गांवों के बीच की खाई को चौड़ा करने का काम किया।

विज्ञापन

आगे अपने संबोधन में पीएम ने कहा-ये कच्छ की धरती हुनर ​​की धरती है। यह कर्तव्य और संकल्प की भूमि है। उन्होंने कहा आज कच्छ पूरे हिन्दुस्तान में सबसे तेज विकसित होने वाला शहर है। उन्होंने कहा- मकरंददा ने 400 वर्ष पहले लिखा था- सिंधु, नर्मदा और सरस्वती का संगम कच्छ की धरती पर होगा। मकरंददा की बात आज पक्की हो गई है। साल 2023 में पूरा विश्व इस बड़े अन्न वर्ष को मनाने जा रहा है। उन्होंने कहा हमारा बाजरा, ज्वार, रागी पूरी दुनिया में खाया जाने वाला है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि आज कच्छ के पास सब कुछ है। उन्होंने कहा मैं इसे पर्यटन के लिए पूरे देश के लोगों को, पूरी दुनिया के लोगों को यहां लाना चाहता हूं। वहीं, पीएम मोदी ने जामनगर के गोर्धानपुर में भी सभा को संबोधित किया। यहां पीएम ने कहा कि गुजरात में बीजेपी सरकार बनाएगी। वह बोले-चारों ओर एक स्वर, एक ही ध्वनि है, इस बार फिर बीजेपी सरकार।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा- हम गुजरात में इंफ्रास्ट्रक्चर को इतना शानदार और मजबूत बना रहे हैं कि लक्ष्मीजी का मन करेगा कि हम यहां ही रहें। पीएम ने कहा कि ये चुनाव 5 साल के लिए नहीं है, ये चुनाव अगले 25 सालों के लिए गुजरात का भविष्य तय करने वाला है। अब गुजरात मैन्युफैक्चरिंग स्टेट है। गौरतलब है कि गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ