GST Savings Festival: 22 सितंबर यानि सोमवार से नवरात्र की शुरुआत हो रही है. इसी दिन से देश में जीएसटी की दरों में हुए बदलाव को भी लागू किया जाएगा. रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देश के नाम अपने संबोधन में देश के लोगों को GST Savings Festival के साथ-साथ नवरात्र की भी बधाई दी हैं. नई टैक्स दरों के लागू होने पर नवरात्र समेत आने वाले त्यौहार दीवाली, अहोई, करवां चौथ, भाई दूज आदि में पूजा की सामग्री सहित खाद्य पदार्थ भी सस्ते मिलेंगे. नई दरों के लागू होने से भगवान की मूर्तियां समेत अन्य पूजा सामग्री भी सस्ती होंगी.
यह भी पढ़ें- ‘गर्व से कहो- मैं स्वदेशी खरीदता हूं’, पीएम मोदी ने सभी राज्यों से की ये खास अपील
पूजा सामग्री सहित खाद्य पदार्थो भी होंगे सस्ते
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीती 3 सितंबर को जीएसटी दरों में कटौती करते हुए नया स्लैब की घाषणा की गई थी. नई जीएसटी दरों के बाद अधिकतर वस्तुओं को 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की कर दर की कैटेगरी में रखा गया है. इसके अलावा कई खाद्य पदार्थों पर अब 0 प्रतिशत जीएसटी लगने से खाद्य पदार्थ भी सस्तें हो जाएंगे. वहीं 22 सितंबर से शुरू होने वाले नवरात्र समेत आने वाले त्यौहार दीवाली, अहोई, करवां चौथ, भाई दूज आदि मेंपर भी अब भक्तों को पूजा सामग्री के दामों में भी कमी देखने को मिलेगी.
पूजा का सामान हुआ सस्ता
सोमवार से लागू हो रही नई जीएसटी दरों के बाद जैम, फल जेली, मुरब्बा, फल या मेवे की प्यूरी, फल या मेवे का पेस्ट, लकड़ी, पत्थर, संगमरमर सहित की बनी मूर्तियां, ब्रांडेड धूप स्टिक, हस्तकला धातु टेबलवेयर, किचनवेयर, पूजा सामग्री, सिरेमिक मूर्तियां, निकल, चांदी से विद्युत प्लेटेड, सजावटी सिरेमिक लेख, हस्तशिल्प- पीतल, तांबा, तांबा मिश्रधातु से बनी कलाकृतियां आदि सामान पर पहले 12 प्रतिशत जीएसटी लगता था, जिसे अब घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। ऐसे में इन सामानों की कीमत अब सस्ती हो गई है.
यह भी पढ़ें- GST की नई दरें लागू होने से पहले आपके सवालों के जवाब, हर किसी के लिए जानना जरूरी
संबंधित खबरें
'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
8 mins ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
22 mins agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
35 mins ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
1 hr agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
2 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
3 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
5 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
6 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
6 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines