GST Council का बड़ा फैसला, पेंसिल-शार्पनर और राब हुआ सस्ता, जानें निर्मला सीतारमण के बड़े ऐलान
Edited By Bhola Sharma

निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीएसटी मुआवजे के लंबित शेष का पूरा बकाया चुका दिया जाएगा।
Edited By Bhola Sharma

निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीएसटी मुआवजे के लंबित शेष का पूरा बकाया चुका दिया जाएगा।
GST Council Meeting: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में शनिवार को हुई जीएसटी काउंसिल (49th GST Council Meeting 2023)की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि राब (लिक्विड गुड़) और पेंसिल व शार्पनर पर जीएसटी दरों में कटौती की गई है। साथ ही सभी राज्यों को बकाया मुआवजा जारी किया गया है। केंद्र ने राज्यों को 16,982 करोड़ रुपए जारी किए हैं।
राब का GST रेट कम किया जा रहा है। अगर खुला राब लिया जाता है तो उसमें रेट 0% GST लगेगा और अगर यही प्री पैकेट और लेबल्ड होगा तो उसमें 5% GST लगेगा। पेंसिल शार्पनर में GST को कम करके 18% से 12% किया गया है: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण pic.twitter.com/naO33NAFnd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 18, 2023
निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीएसटी मुआवजे के लंबित शेष का पूरा बकाया चुका दिया गया है। कुल 16,982 करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राब एक प्रकार का तरल गुड़ है जो उत्तर प्रदेश और अन्य गुड़ उत्पादक राज्यों के लिए विशिष्ट है। हम राब पर जीएसटी दर को 18% से घटाकर शून्य कर रहे हैं। लेकिन पैक राब पर 5 फीसदी जीएसटी लगेगा।
पेंसिल शार्पनर पर जीएसटी 18% से घटाकर 12% कर दिया गया है। इसके अलावा टिकाऊ कंटेनरों पर लगे टैग ट्रैकिंग डिवाइस या डेटा लॉगर्स पर जीएसटी में कुछ शर्तों के अधीन 18% से घटाकर शून्य किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: