GST Collection December 2022: दिसंबर में जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़ा है। रविवार को जारी वित्त मंत्रालय के ताजा आंकड़ों से यह पता चला है। आंकड़ों के मुताबिक सरकार के खजाने में इस बार 1.49 लाख करोड़ रुपये से अधिक आए हैं। वित्त मंत्रालय के मुताबिक दिसंबर में लगातार 10वें महीने जीएसटी राजस्व 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। नवंबर में जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 1.46 लाख करोड़ रुपये था।
घरेलू लेनदेन से राजस्व 18 फीसदी बढ़ा
जानकारी के मुताबिक अप्रैल में जीएसटी संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। जीएसटी संग्रह अक्टूबर में 1.52 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो अब तक का सबसे अधिक है। दिसंबर 2022 में वस्तुओं के आयात से राजस्व आठ फीसदी अधिक था और घरेलू लेनदेन से राजस्व (सेवाओं के आयात सहित) समीक्षाधीन अवधि में 18 फीसदी बढ़ा है।
यह रहा एकत्रित सकल जीएसटी
जारी बयान में वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘दिसंबर 2022 के दौरान एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व 1,49,507 करोड़ रुपये है। इसमें सीजीएसटी 26,711 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 33,357 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 78,434 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर जमा किए गए 40,263 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 11,005 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर जमा किए गए 850 करोड़ रुपये सहित) शामिल हैं।
वस्तुओं के आयात से राजस्व 8% अधिक
वित्त मंत्रालय के मुताबिक दिसंबर 2021 के दौरान प्राप्त राजस्व की तुलना में वस्तुओं के आयात से राजस्व इस बार 8% अधिक था। जबकि घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व 18% अधिक था। आगे वित्त मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने नियमित निपटान के रूप में आईजीएसटी से सीजीएसटी में 36,669 करोड़ रुपये और एसजीएसटी में 31,094 करोड़ रुपये का निपटान किया है। दिसंबर 2022 में नियमित निपटान के बाद केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 63,380 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 64,451 करोड़ रुपये है।
संबंधित खबरें
SC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
33 mins agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
1 hr agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
2 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
2 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
4 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
5 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
6 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines