GST Collection December 2022: दिसंबर में जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़ा है। रविवार को जारी वित्त मंत्रालय के ताजा आंकड़ों से यह पता चला है। आंकड़ों के मुताबिक सरकार के खजाने में इस बार 1.49 लाख करोड़ रुपये से अधिक आए हैं। वित्त मंत्रालय के मुताबिक दिसंबर में लगातार 10वें महीने जीएसटी राजस्व 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। नवंबर में जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 1.46 लाख करोड़ रुपये था।

विज्ञापन

 

घरेलू लेनदेन से राजस्व 18 फीसदी बढ़ा

जानकारी के मुताबिक  अप्रैल में जीएसटी संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। जीएसटी संग्रह अक्टूबर में 1.52 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो अब तक का सबसे अधिक है। दिसंबर 2022 में वस्तुओं के आयात से राजस्व आठ फीसदी अधिक था और घरेलू लेनदेन से राजस्व (सेवाओं के आयात सहित) समीक्षाधीन अवधि में 18 फीसदी बढ़ा है।

यह रहा एकत्रित सकल जीएसटी

जारी बयान में वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘दिसंबर 2022 के दौरान एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व 1,49,507 करोड़ रुपये है। इसमें सीजीएसटी 26,711 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 33,357 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 78,434 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर जमा किए गए 40,263 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 11,005 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर जमा किए गए 850 करोड़ रुपये सहित) शामिल हैं।

विज्ञापन

वस्तुओं के आयात से राजस्व 8% अधिक

वित्त मंत्रालय के मुताबिक दिसंबर 2021 के दौरान प्राप्त राजस्व की तुलना में वस्तुओं के आयात से राजस्व इस बार 8% अधिक था। जबकि घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व 18% अधिक था। आगे वित्त मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने नियमित निपटान के रूप में आईजीएसटी से सीजीएसटी में 36,669 करोड़ रुपये और एसजीएसटी में 31,094 करोड़ रुपये का निपटान किया है। दिसंबर 2022 में नियमित निपटान के बाद केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 63,380 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 64,451 करोड़ रुपये है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ