GST Council Meeting: देश में अगले हफ्ते GST काउंसिल की मीटिंग होने जा रही है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऐलान किया है। पीएम ने इसे दीपावली पर लोगों को तोहफे के तौर पर कहा था। अब कहा जा रहा है कि इस मीटिंग में कई प्रोडक्ट्स पर GST स्लैब में बदलाव किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि बदलाव से फ्लेक्स, पेस्ट्री, आइसक्रीम और कोको बेस्ड चॉकलेट काफी हद तक सस्ती हो सकती है। इसमें जीएसटी 18 फीसदी से 5 फीसदी तक होने की संभावना जताई जा रही है।
18% से 5% होगी GST?
PM मोदी के बयान के बाद रोजमर्रा के सामानों यानी फ्लेक्स, पेस्ट्री, आइसक्रीम और कोको बेस्ड चॉकलेट जैसी चीजों का नाम सामने आ रहा है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि जीएसटी 2.0 के तहत चल रहे रिफॉर्म में फिटमेंट कमेटी ने इन सभी प्रोडक्ट्स पर 18 फीसदी से GST घटाकर 5 फीसदी तक पहुंचाने की सिफारिश की है। अगर अगले हफ्ते होने वाली मीटिंग में इस फैसले पर मुहर लगती है तो इसके बाद इनकी कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे कस्टमर्स को काफी राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें: GST कट की उम्मीद में ग्राहक टाल रहे कारों की खरीदी, क्या दिवाली से फिर लौटेगी रौनक?
पीएम ने किया था ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को ऐलान किया कि जीएसटी की दरें कम की जाएंगी। इससे आम आदमी जिन चीजों का रोज इस्तेमाल करता है, वह भी सस्ती हो जाएंगी। पीएम का कहना है कि उनकी सरकार 8 साल पुरानी व्यवस्था में सुधार करना चाहती है। इस बयान के बाद से ही कौन सी चीजों पर GST घटाई जा सकती है, उसको लेकर कई संभावनाएं जताई जाने लगी हैं।
कब होगी GST काउंसिल की मीटिंग?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, GST काउंसिल की मीटिंग 2 सितंबर को होगी, इसमें अधिकारी शामिल होंगे। इसके बाद 3 सितंबर को काउंसिल की मुख्य बैठक की जाएगी। यह सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसके बाद 4 सितंबर को काउंसिल की दूसरी बैठक का आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: GST पर आया बड़ा अपडेट, मंत्रियों के पैनल ने 12% और 28% स्लैब हटाने को दी मंजूरी
संबंधित खबरें
दिल्ली के प्रदूषण का पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने, क्या AQI कर रहा खराब?
8 mins agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
1 hr agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
2 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
4 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
5 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
5 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines