---विज्ञापन---

देश angle-right

चलती ट्रेन में GRP सिपाही ने खुद को मारी गोली, यात्रियों में मच गई अफरा-तफरी

GRP Constable Shot Himself in Howrah to Barddhaman Local Train: चलती ट्रेन में अचानक हुई फायरिंग से यात्रियों के बीच दहशत फैल गई।

---विज्ञापन---

अमर देव पासवान, बर्दवान: 

GRP Constable Shot Himself in Howrah to Barddhaman Local Train: पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में चलती ट्रेन में जीआरपी कांस्टेबल की आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना पालसीट स्टेशन के पास हुई। हावड़ा से चलकर बर्दवान जाने वाली लास्ट लोकल की महिला बोगी में यह घटना हुई।

---विज्ञापन---

यह ट्रेन रात 11.15 पर चलकर करीब डेढ़ बजे बर्दवान स्टेशन पहुंचती है। अक्सर जब ट्रेन बर्दवान पहुंचती है तो ज्यादातर बोगी खाली हो जाती हैं। इस ट्रेन में अखबार लोड होकर बर्दवान और आसनसोल के लिए भेजा जाता है। ट्रेन की बोगी में दो-चार लोग ही सफर करते हैं। इसी ट्रेन को आगे आसनसोल भेज दिया जाता है। ऐसे में यह ट्रेन जैसे ही बर्दवान स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर पहुंची तो महिला बोगी में दो सीटों के बीच खून से सनी एक जीआरपी जवान की लाश मिली।

पत्नी-बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल

इस जवान की पहचान 44 साल के सुभानकर सदुखान के रूप में हुई है। वह बर्दवान इलाके के एक मकान में किराए पर रहता था। वह बर्दवान में ही तैनात था। सुभानकर की पत्नी के साथ ही उनके घर में 8 साल का बच्चा है।

---विज्ञापन---

यह खबर सुनते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जब कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी उस वक्त बोगी में कोई नहीं था क्योंकि यदि कोई होता तो किसी न किसी को इसका पता चलता। फिर पुलिस को भी सूचना दी जाती, लेकिन इस बर्दवान पहुंचने के बाद ही पुलिस को लगी। इसी के साथ ट्रेन की बोगी में भी एक गोली लगी है। जो इस रहस्य को उलझा रही है। कहीं इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है, पुलिस इस एंगल को लेकर भी जांच में जुट गई है।

---विज्ञापन---

पहले भी हो चुकी है चलती ट्रेन में फायरिंग की घटना

वहीं चलती ट्रेन में भी इसी तरह एक गोलीबारी की घटना ने देश को स्तब्ध कर दिया था। जुलाई में जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन में इसी तरह गोली चलने की एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। जिसमें एक आरपीएफ के एक जवान चेतन ने महाराष्ट्र के पालघर से चली ट्रेन में अंधाधुन गोलीबारी कर दी थी। इस घटना में एएसआई समेत चार लोगों की मौत हो गई थी।

First published on: Dec 15, 2023 04:44 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola