---विज्ञापन---

देश angle-right

Video: श्रीनगर में ग्रेनेड हमला, एक शख्स घायल

श्रीनगर से आसिफ सुहाफ की रिपोर्ट: श्रीनगर के ईदगाह इलाके में रविवार देर शाम आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंक दिया। जिससे एक शख्स घायल हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने आज शाम ईदगाह इलाके में सेना को निशाना बनाने के इरादे से ग्रेनेड फेंका। हमले में एक नागरिक घायल हो गया और उसे इलाज के लिए […]

---विज्ञापन---

श्रीनगर से आसिफ सुहाफ की रिपोर्ट: श्रीनगर के ईदगाह इलाके में रविवार देर शाम आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंक दिया। जिससे एक शख्स घायल हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने आज शाम ईदगाह इलाके में सेना को निशाना बनाने के इरादे से ग्रेनेड फेंका। हमले में एक नागरिक घायल हो गया और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। जहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

और पढ़िए –Goa Blast: मापुसा डांगुई कॉलोनी में बार के पास हुआ तेज धमाका, जांच में जुटी पुलिस

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

पुलिस अधिकारियों ने कहा, “ईदगाह क्षेत्र में आतंकवादियों द्वारा एक ग्रेनेड फेंका गया था, जिससे एक व्यक्ति अजाज अहमद देवा घायल हुआ। वह  संगम, श्रीनगर का रहने वाला है। अपराधियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया जा रहा है।

और पढ़िए –Bihar Hooch Tragedy: सीवान में जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत, 7 अस्पताल में भर्ती

---विज्ञापन---

 

जानकारी के मुताबिक वारदात के बाद पुरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। इससे पहले नरवाल स्थित ट्रांसपोर्ट यार्ड में दो बम धमाके हुए थे। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दी गई है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 22, 2023 10:16 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola