Graph Of Terrorism Became Zero In Jammu Kashmir: केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में लगातार हालात बदल रहे हैं। आंकड़े भी इसकी गवाही दे रहे हैं। घाटी में पिछले 5 साल में आतंकवाद का ग्राफ शून्य पर आ रहा है। हड़ताल और बंद की घटनाएं पूरी तरह बंद हो चुकी हैं। आज का जम्मू-कश्मीर शांति के पथ पर अग्रसर है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेस में कहा कि जम्मू कश्मीर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की एक भी घटना दर्ज नहीं हुई है। ना ही किसी नागरिक की मौत हुई हैं।
थानों में बनाए जा रहे विशेष दस्ते
डीजीपी ने पंपोर में अधिकारियों की पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में पिछले पांच वर्षों में जीरो शब्द बहुत ही लोकप्रिय हो गया है। डीजीपी ने कहा कि आतंकवाद का ग्राफ जिसने जम्मू-कश्मीर को बदनाम किया वह भी अब शून्य पर आ रहा है। डीजीपी ने कहा कि इस साल 43 थानों को नए हथियार उपलब्ध कराने के लिए ऑपरेशन कैपेसिटी बिल्डिंग शुरू किया है। इस योजना के तहत हमनें पहले चरण में 21 थानों को कवर किया है वहीं शेष बचे 22 स्टेशनों के लिए टीमें लाॅन्च की गई हैं। इन थानों को जीरो टेरर पाॅलिसी के तहत तैयार किया जा रहा है।
डीजीपी ने आगे कहा कि थानों में आतंकवादी घटनाओं की रोकथाम के लिए ड्रोनए अत्याधुनिक हथियार से लैस एक 14 सदस्यीय दस्ता काम करेगा। नई टीमों की मदद से क्षेत्र का वर्चस्व और बढ़ेगा।
संबंधित खबरें
CEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
46 mins agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
3 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
3 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
4 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
4 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
4 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
6 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
6 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines