Digital Arrest Hyderabad: तेंलगाना के हैदराबाद से साइबर क्राइम का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, यहां साइबर अपराधियों ने 76 साल की एक रिटायर्ड सरकारी महिला डॉक्टर को तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा.
इस दौरान अपराधियों ने महिला को सरकारी अधिकारी बनकर फोन किया और महिला से करीब 6.6 लाख की ठगी की. इस घटना के बाद महिला डॉक्टर की मौत हो गई. इतना ही नहीं महिला की मौत के बाद भी अपराधियों ने उन्हें मैसेज करना लगातार जारी रखा.
5 सिंतबर को आई थी वीडियो कॉल
मिली जानकारी के अनुसार, महिला डॉक्टर को 5 सितंबर को अपराधियाों की ओर से उनके वाट्सएप पर एक वीडियो कॉल आई. अपराधियों के कॉलिंग नंबर पर बेंगलुरु पुलिस का लोगो भी लगा हुआ था. इसके बाद अपराधियों ने उन्हें एक मनगढ़ंत “सआदत खान मानव तस्करी मामले” में झूठा फंसाया.
इस दौरान अपराधियों ने बुजुर्ग महिला को विश्वास दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट, ED और RBI की मुहर वाले दस्तावेज भी दिखाए जिसके बाद महिला बेहद डर गई. अपराधियों ने महिला को बार-बार गिरफ्तार होने की धमकी दी. अपराधियों ने कहा कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी.
6 सितंबर को महिला ने ट्रांसफर किए लाखों रुपये
रिटायर्ड महिला डॉक्टर ने गिरफ्तारी के डर से 6 सितंबर को अपने पेंशन खाते से अपराधियों के अकाउंट में 6.6 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद भी स्कैमर्स यहीं नहीं रूके. वो महिला को लगातार वीडियो कॉल, धमकी भरे मैसेज भेजते रहे.
इसके बाद 8 सितंबर को करीब 70 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट होने के बाद पीड़िता की छाती में अचानक दर्द हुआ और उनके परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. 9 सिंतबर को महिला डॉक्टर के अंतिम संस्कार के बाद परिजनों को उनके डिजिटल अरेस्ट होने की जानकारी मिली.
यह भी पढ़ें- बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सीएम भगवंत मान ने शुरू किया ‘मिशन चढ़दी कला’, लोगों से की ये अपील
पीड़िता की मृत्यु के बाद दर्ज हुई FIR
परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, साइबर अपराध पुलिस ने आईटी अधिनियम की धारा 66सी, 66डी और बीएनएस की धारा 111(2)(बी), 105, 308(2), 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) के तहत मामला दर्ज किया और आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए जाँच शुरू कर दी है.
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
28 mins agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
1 hr ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
2 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
2 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
2 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
3 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
4 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
4 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines