देश में एलपीजी (LPG) गैस को लेकर चल रही चिंता के बीच केंद्र सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. नए नियमों के मुताबिक अब जिन घरों में PNG गैस कनेक्शन है, उन्हें घरेलू एलपीजी सिलेंडर रखने या भरवाने की इजाजत नहीं होगी. सरकार का कहना है कि ये कदम गैस वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने और एलपीजी की मांग पर दबाव कम करने के लिए उठाया गया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के संशोधित आदेश के मुताबिक, जिन उपभोक्ताओं के पास पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन है, वो अब नया एलपीजी कनेक्शन नहीं ले सकेंगे और ना ही अपने मौजूदा सिलेंडर को रिफिल करवा सकेंगे. अगर किसी परिवार के पास दोनों कनेक्शन यानी PNG और LPG मौजूद हैं, तो उन्हें एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा.
ये भी पढ़ें: LPG संकट के बीच गुडन्यूज, 2 भारतीय जहाजों ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, MEA ने दी जानकारी
सरकार ने क्यों उठाया ये कदम?
सरकार का मानना है कि इस फैसले से एलपीजी की उपलब्धता उन घरों के लिए बेहतर हो सकेगी जहां अभी पाइप्ड गैस की सुविधा नहीं है. दरअसल, देश में हाल के दिनों में एलपीजी की मांग अचानक बढ़ गई है और कई जगहों पर सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी को लेकर परेशानी की खबरें सामने आई हैं. बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से गैस आपूर्ति पर असर पड़ा है. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है और इसमें से ज्यादातर आपूर्ति स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते आती है. इस वजह से सरकार गैस वितरण व्यवस्था को संतुलित रखने के लिए कई कदम उठा रही है.
‘PNG कनेक्शन पर विचार करें’
सरकार ने यह भी कहा है कि जिन घरों के आसपास पाइप्ड गैस की सुविधा उपलब्ध है, वो PNG कनेक्शन लेने पर विचार करें. इससे सिलेंडर पर निर्भरता कम होगी और गैस की सप्लाई को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा. देश में पहले से करीब 1.5 करोड़ घरेलू PNG उपभोक्ता हैं और लाखों घर ऐसे हैं जो आसानी से पाइप्ड गैस नेटवर्क से जुड़ सकते हैं. इसके साथ ही सरकार ने शहरों में गैस पाइपलाइन नेटवर्क बढ़ाने और नए PNG कनेक्शन देने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश भी दिए हैं. कई गैस वितरण कंपनियों को कहा गया है कि वो उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द पाइप्ड गैस से जोड़ने की दिशा में काम करें. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ज्यादा से ज्यादा घर PNG कनेक्शन की ओर शिफ्ट करते हैं तो एलपीजी सिलेंडर की मांग कम होगी और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक सिलेंडर की सप्लाई आसानी से पहुंच सकेगी. सरकार ने लोगों से अपील की है कि गैस को लेकर घबराहट में ज्यादा बुकिंग ना करें. अधिकारियों का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की आपूर्ति जारी है और व्यवस्था को स्थिर बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है.
ये भी पढ़ें: ‘स्थिति गंभीर लेकिन सिलेंडरों की कोई कमी नहीं’, LPG बुकिंग पर सरकार ने उपभोक्ताओं से की ये अपील
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
1 hr agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
9 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
12 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
13 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines