Government Selling Onion Low Price Delhi NCR Price Rise: पांच राज्यों में चुनाव से पहले देश में प्याज के दामों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिल्ली की सब्जी मंडियों में प्याज के दाम बढ़कर 65 से 80 किलो हो गए हैं। मदर डेयरी की सफल दुकानों में भी सब्जियों के दाम 67 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।
इतना टन स्टाॅक बाजार में भेजा
अब प्यार के बढ़ते दामों को नियंत्रित करने के लिए सरकार होलसेल और रिटेल बाजारों में बफर स्टाॅक उपलब्ध करवाकर प्याज की कीमतें नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार 15 अगस्त के बाद से अब तक 22 राज्यों में 1.7 लाख टन प्याज का स्टाॅक भेज चुकी है। इस प्याज को NCCF और NAFED 25 रुपए किलो की दर पर बेच रहा है।
25 रुपए किलो बेच रही सरकार
हालांकि स्थानीय स्तर पर सब्जी विक्रेता प्याज को 65 से 80 रुपए किलों के भाव पर बेच रहे हैं। बुधवार को दिल्ली में मदर डेयरी प्याज को 54-56 रुपए प्रति किलो पर बेच रही थी। लेकिन अब यहां भी दाम बढ़कर 67 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं केंद्र सरकार प्याज को बफर स्टाॅक के जरिए 25 रुपए किलो तक बेच रही है।
इसलिए महंगा हुआ प्याज
कृषि विशेषज्ञों की मानें तो मौसम संबंधी समस्याओं के कारण प्याज के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा प्याज का कुल रकबा कम होने के कारण आवक में देरी हुई। अब तक बाजारों में ताजा प्याज आ जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसलिए बाजारों में प्याज के दाम बढ़ गए। हालांकि सरकार के प्रयासों से लग रहा है कुछ दिनों बाद घरेलु बाजारों में प्याज की उपलब्धता में सुधार होगा इससे प्याज सस्ता हो जाएगा।
संबंधित खबरें
'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
19 mins agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
33 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
2 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
4 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
4 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
8 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines