पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की सुरक्षा घटा दी गई है। पहले उन्हें Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, जिसे अब घटाकर Z श्रेणी कर दिया गया है। अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों के पास होगी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी को वर्ष 2019 में स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) सुरक्षा हटाए जाने के बाद CRPF की Z+ सुरक्षा प्रदान की गई थी।
क्यों घटाई गई सुरक्षा?
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह निर्णय विभिन्न एजेंसियों द्वारा सुरक्षा समीक्षा के बाद लिया गया। आकलन में गुरशरण कौर को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं पाया गया, जिसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई। इसके आधार पर उनकी सुरक्षा श्रेणी घटाने का निर्णय लिया गया।
Z+ सुरक्षा में कितने जवानों की तैनाती?
रिपोर्ट के अनुसार, अब गुरशरण कौर को CRPF की Z श्रेणी सुरक्षा प्राप्त होगी, जिसमें 6 सशस्त्र सुरक्षाकर्मी और आवास की सुरक्षा के लिए 2 सुरक्षाकर्मी (कुल 8 जवान) तैनात किए जाते हैं। जबकि पहले Z+ सुरक्षा में 10 सशस्त्र सुरक्षाकर्मी और आवास के लिए 2 सुरक्षाकर्मी (कुल 12 जवान) तैनात किए जाते थे।
बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के करीब 30 सुरक्षाकर्मी भी तैनात थे, लेकिन ऑडिट के बाद इनमें से अधिकांश को हटा दिया गया है। अब CRPF की ओर से उन्हें सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ बुलेटप्रूफ कार भी उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही उनके आवास के बाहर दो स्पॉटर भी तैनात किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : मनमोहन सिंह को याद कर आंखें हुईं नम, अंतिम अरदास में पहुंचे कई दिग्गज
बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह दस वर्षों तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने साल 2004 से 2014 तक लगातार दो बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। एसपीजी सुरक्षा के बाद ‘जेड प्लस’ सुरक्षा देश की दूसरी सबसे बड़ी सुरक्षा श्रेणी है, जो अब तक डॉ. मनमोहन सिंह और उनके परिवार को प्राप्त थी।
26 दिसंबर 2024 को 92 वर्ष की उम्र में डॉ. मनमोहन सिंह का नई दिल्ली में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार थे और एम्स (AIIMS) में भर्ती थे।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
9 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
9 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
9 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
10 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
10 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines