Nimisha Priya Case: निमिषा प्रिया को यमन में 16 जुलाई को फांसी होनी है, लेकिन उससे पहले भारत में निमिषा की फांसी की सजा को टालने के लिए मांग उठ रही है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की गई, जहां पर एडवोकेट जनरल (AG) ने सरकार की तरफ से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ‘भले ही इसे पब्लिक नहीं किया गया हो, लेकिन सरकार ने अपनी तरफ से निमिषा को फांसी से बचाने का हरसंभव कूटनीतिक प्रयास किया है।’ इसके अलावा, सरकार ने फांसी रुकवाने के मुद्दे पर भी अपना रुख साफ कर दिया है।
सुनवाई के दौरान क्या हुआ?
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में निमिषा प्रिया के मामले में सरकार की तरफ से एडवोकेट जनरल (AG) शामिल हुए। उन्होंने सुनवाई के दौरान कहा कि ‘यमन एक अलग तरह का देश है, लेकिन प्रयास अभी भी जारी हैं।’ AG ने कहा कि ‘ब्लड मनी पर से नेगोशिएशन एक प्राइवेट मैटर है, जिसमें सरकार की दखल नहीं हो सकती है।’ एडवोकेट जनरल ने कहा कि ‘अदालत ने इस मामले में ऑर्डर न पास करते हुए उम्मीद जताई कि सब सही होगा और निमिषा बच जाएगी।’ अब इस मामले पर अगली सुनवाई शुक्रवार को की जाएगी।
ये भी पढ़ें: निमिषा प्रिया को होगी फांसी! तलाल अब्दो मेहदी का परिवार सजा टालने को नहीं तैयार
पीड़ित के परिवार को ऑफर किए पैसे
जानकारी के मुताबिक, निमिषा के परिवार वालों ने पीड़ित परिवार को 1 मिलियन डॉलर यानी 10 लाख रुपये का ऑफर दिया है। निमिषा के परिवार को उम्मीद है कि सरकार नेगोसिएशन को अंजाम तक पहुंचाने में यमन स्थित अपना दूतावास परिवार की मदद करे। नर्स निमिषा प्रिया भारत के केरल राज्य से ताल्लुक रखती है। 2008 में वह यमन गई थी, जहां पर उस पर एक कत्ल का इल्जाम लगा है।
दरअसल, निमिषा पर जिसकी हत्या का इल्जाम है, वह उसका बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो मेहदी है। निमिषा पर आरोप लगा कि उसने मेहदी का कत्ल करके उसके शव के टुकड़े कर दिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निमिषा ने अपना जुर्म पुलिस के सामने कुबूल भी कर लिया था।
ये भी पढ़ें: यमन में मौत की सजा का क्या है कानून? किन अपराधों में दी जाती है फांसी, पढ़ें सब कुछ
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
6 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
8 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
9 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
10 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
11 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines