नई दिल्ली: चीन और अन्य देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने राज्य सरकारों से जीनोम सीक्वेंसिंग लैब को प्राथमिकता के आधार पर पॉजिटिव केसों के सैंपल जमा करने को कहा है। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज सुबह 11 बजे कोरोना पर रिव्यू बैठक भी बुलाई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, कोरिया गणराज्य और ब्राजील में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) को पत्र लिखा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में सचिव राजेश भूषण ने कहा कि भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACoG) नेटवर्क के माध्यम से वेरिएंट को ट्रैक करने के लिए पॉजिटिव केस सैंपल के जीनोम सीक्वेंसिंग की कवायद को तेज करना आवश्यक है।
बयान में कहा गया है, “इस तरह की कवायद देश में चल रहे नए वैरिएट का समय पर पता लगाने में सक्षम होगी और इसके लिए आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय करने की सुविधा प्रदान करेगी।”
चीन में सख्त प्रतिबंधों के बाद भी बढ़ रहा कोरोना
चीन में सरकार की जीरो कोविड नीति के तहत अपने सख्त लॉकडाउन प्रतिबंधों के बावजूद कोविड मामलों में वृद्धि जारी है। महामारी विशेषज्ञ, एरिक फेगल-डिंग ने कहा कि चीन में कोविड से होने वाली मौतों की संख्या लाखों तक पहुंचने की संभावना है
यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन और अन्य स्वास्थ्य एजेंसियां नए कोरोना वेरिएंट का अध्ययन कर रही हैं, क्योंकि कोरोनोवायरस की लहरों ने दुनिया भर के विभिन्न देशों को प्रभावित किया है।
संबंधित खबरें
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश, भारत की सख्त प्रतिक्रिया
29 mins ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
53 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
3 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
3 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
4 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
4 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
5 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines