Delhi News: केन्द्र सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में जनरल अनिल चौहान की सेवा का कार्यकाल बढ़ा दिया है. 30 मई 2026 तक या अगले आदेश तक उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया है. PM की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की अपॉइंटमेंट्स कमेटी (ACC) ने बुधवार को इसे बढ़ाने को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही जनरल चौहान सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स (DMA) के सचिव के रूप में भी काम करते रहेंगे.
30 मई 2026 तक बढ़ा कार्यकाल
सरकार ने जनरल अनिल चौहान का चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में सेवा विस्तार 30 मई 2026 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, को को मंजूरी दे दी है. जनरल अनिल चौहान को 30 सितंबर 2022 को CDS नियुक्त किया गया था. 1981 में कमीशन प्राप्त जनरल चौहान का प्रमुख कमांड और स्टाफ नियुक्तियों के साथ एक विशिष्ट करियर रहा है. इस विस्तार के बाद वह 30 मई 2026 तक भारतीय सेना की तीनों शाखाओं थलसेना, नौसेना और वायुसेना के सर्वोच्च सैन्य समन्वयक और सरकार के प्रमुख सैन्य सलाहकार के रूप में अपनी जिम्मेदारी को निभाते रहेंगे.
लंबे करियर में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां
पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम और वीएसएम से सम्मानित, जनरल अनिल चौहान ने अपने करियर में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं हैं. मेजर जनरल के तौर पर उन्होंने बारामुला सेक्टर (उत्तरी कमान) में इंफैंट्री डिविजन की कमान संभाली. लेफ्टिनेंट जनरल के तौर पर उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र में एक कोर की कमान को संभाला. इसके बाद सितंबर 2019 में वे ईस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पर मई 2021 तक रहे हैं.
यह भी पढ़ें- सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का नए सिरे से गठन, पाकिस्तान पर एक्शन से पहले PM मोदी का बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
कटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
8 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
11 mins agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
42 mins agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
2 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
2 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
3 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
3 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines