Who Is Gopi Thotakura : जेफ बेजोस के स्टार्टअप Blue Origin ने हाल ही में छह लोगों के क्रू के नाम से पर्दा उठाया था जो इसके NS-25 मिशन पर अंतरिक्ष की यात्रा करेंगे। इसमें एड ड्वाइट हैं जो साल 1961 में पहले अश्वेत एस्ट्रोनॉट कैंडिडेट बने थे। अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने उन्हें सेलेक्ट किया था। लेकिन इस लिस्ट में एक भारतीय गोपी थोटाकुरा का नाम भी शामिल है, जो इतिहास में भारत के पहले स्पेस टूरिस्ट का तमगा अपने नाम करने के लिए तैयार हैं।
हालांकि, इस रेस में वह अकेले भारतीय नहीं हैं। दिग्गज ट्रैवल डॉक्यूमेंट्री प्रोड्यूसर संतोष जॉर्ज कुलंगारा वर्जिन गैलेक्टिक स्पेस प्लेन पर सीट बुक करवा चुके हैं। संतोष इसके लिए कई ट्रेनिंस सेशंस औप फ्लाइट्स का अनुभव ले चुके हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि थोटाकुरा उनसे पहले आउटर स्पेस के किनारे तक का सफर करने के लिए उड़ान भर लेंगे। यहां, स्पष्ट कर दें कि दोनों ही भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री नहीं हैं। पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री का खिताब राकेश शर्मा के पास है।
गाड़ी चलाने से पहले प्लेन उड़ाना सीखा
उल्लेखनीय है कि गोपी थोटाकुरा और संतोष जॉर्ज कुलंगारा, दोनों ही ‘स्पेस टूरिस्ट’ की कैटेगरी में आते हैं क्योंकि इसके लिए वह पैसे चुका रहे हैं। गोपी थोटाकुरा एक उद्यमी हैं। उनके बारे में ब्ल्यू स्पेस (Blue Space) ने लिखा है कि वह एक ऐसे पायलट और एविएटर हैं जिन्होंने गाड़ी चलाना सीखने से पहले प्लेन उड़ाना सीख लिया था। थोटाकुरा प्रिजर्व लाइफ कॉर्प (Preserve Life Corp) नामक संस्था के सह संस्थापक भी हैं। यह जॉर्जिया में स्थित एक होलिस्टिक वेलनेस एंड एप्लाइड हेल्थ सेंटर है।
माउंट किलिमंजारो भी कर चुके हैं फतेह
कंपनी की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया कि थोटाकुरा कमर्शियल जेट उड़ाने के अलावा बुश, एयरोबैटिक और सीप्लेंस के साथ-साथ ग्लाइडर्स और एयर बलूंस भी उड़ाते हैं। इसके अलावा वह इंटरनेशनल मेडिकल जेट पायलट के तौर पर भी सेवाएं दे चुके हैं। घूमने-फिरने के शौकीन थोटाकुरा ने हाल ही में माउंट किलिमंजारो की समिट फतेह की थी। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने फ्लोरिडा की एक एयरोनॉटिकल यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिकल साइंस की पढ़ाई की है।
ये भी पढ़ें: कुत्ते बता देंगे कितनी बुरी यादों से घिरा है शख्स? वैज्ञानिकों ने किया दावा
ये भी पढ़ें: 4000 साल पहले भारत में गिरा था इतिहास का सबसे बड़ा Meteorite!
ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में ढूंढ निकाले ‘शिव’ और ‘शक्ति’; खुलेंगे कई रहस्य
संबंधित खबरें
LIVE: तूफानी हवाओं और भारी बारिश के साथ चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का लैंडफॉल
57 mins agoLIVE: भारत ने पाकिस्तान समेत सभी 10 SCO देशों को फोरम के लिए भेजा न्योता
1 hr agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
2 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
8 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
9 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
9 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
11 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
11 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
11 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines