Notice to Google: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए विवादित बयान पर अब केंद्र सरकार गूगल को नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बयान को आईटी नियमों का उल्लंघन बताया है। यहां बता दें कि जेमिनी एक AI बेस्ड चैटबॉट है। जिससे किसी ने पीएम मोदी को लेकर सावाल पूछा था। इस पर उसने आपत्तिजनक जवाब दिया था।
जेमिनी ने किया आपराधिक संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर इस बारे में एक जर्नलिस्ट ने सवाल किया था। जर्नलिस्ट ने पूछा की क्या केंद्र सरकार Google AI platform Gemini पर देश के पीएम के बारे में दिए विवादित बयान पर कोई कार्रवाई करेगी? इस पर आईटी मंत्री राजीव चंद्रेशखर ने उस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा Gemini का दिया बयान इंडियन आईटी नियम 3(1)(बी) का उल्लंघन है। जेमिनी ने आपराधिक संहिता के कई प्रावधानों का उल्लंघन किया है।
गूगल ने मांगी माफी
इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया था। लोगों ने इस पर गूगल की कड़ी आलोचना की। जिसके बाद गूगल ने बीते दिनों जेमिनी एआई टूल से फोटो बनाने को लेकर कुछ गलतियां होने की बात कही और इस पूरे प्रकरण पर मांफी भी मांगी है।
क्या कहा था जेमिनी ने
जेमिनी एक एआई-बेस्ड चैटबॉट है। एक यूजर्स ने उससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फासिज्म को लेकर सवाल किया। इस पर जेमिनी ने विवादित जवाब दिया। लेकिन जब फासिज्म को लेकर ऐसा ही सवाल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की के बारे में पूछा गया तो उसने जवाब देने से ही इनकार कर दिया था। इस बारे में सोशल मीडिया का पोस्ट वायरल हुआ था। यूजर्स ने इस पर जेमिनी का गलत बताया था और गूगल से उसे दुरुस्त करने की बात कही थी।
ये भी पढ़ें: वर्क फ्रॉम होम नहीं अब वर्क फ्रॉम ऑफिस, देखें गूगल जैसी 7 बड़ी कंपनियों के ताजा फरमान
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
1 hr agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
2 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
2 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
2 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
2 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
10 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
10 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
12 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines