Google Maps का इस्तेमाल करना पड़ा भारी, नदी में जा गिरी कार, 4 युवक थे सवार

Kerala Car Incident : केरल से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। एक कार नदी में जा गिरी, क्योंकि गाड़ी में बैठे लोग गूगल मैप के सहारे अपने गंतव्य स्थान पर जा रहे थे। इस दौरान गूगल मैप ने गलत रास्ता बता दिया, जिससे यह दुर्घटना हो गई।

Kerala Car Incident

केरल में बड़ा हादसा।

विज्ञापन

Hyderabad Tourist Using Google Maps : आजकल लोगों को कहीं जाने के लिए रास्ता खोजना होता है तो वे गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं। इसके जरिए कई बार लोग आसानी से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच जाते हैं तो कई बार परेशानी झेलनी पड़ जाती है। हैदराबाद से केरल आए लोग घूमने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहे थे। इस दौरान गलत रास्ते मिलने की वजह से उनकी गाड़ी नदी में जा गिरी। हालांकि, स्थानीय लोगों ने चारों को बचा लिया।

यह मामला केरल के कुरुप्पनथारा जिले का है। हैदराबाद से एक महिला समेत चार लोगों का एक ग्रुप घूमने के लिए अलाप्पुझा की तरफ जा रहा है। उन्होंने रास्ते के लिए गूगल मैप का सहारा लिया और वे इस रास्ते से भी अनजान थे। गलत जानकारी और तेज बारिश की वजह से उन्हें नहीं पता चल सका कि आगे नदी नहीं है। इस दौरान उनकी कार नदी में जा गिरी, जिसमें 4 लोग सवार थे।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने चार दोस्तों की बचाई जान

हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और नदी में कूदकर चारों लोगों को जान बचाई, लेकिन गाड़ी पूरी तरह डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस नदी से कार को निकालने की कोशिश कर रही है। इस मामले को लेकर कडुथुरुथी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे हादसे का जायजा लिया जा रहा है। सभी टूरिस्ट सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

पहले हो चुकी हैं कई दुर्घटनाएं

विज्ञापन

आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में तमिलनाडु के गुडलूर में गूगल मैप की गलती से एक गाड़ी सीढ़ियों पर फंस गई थी। यह हादसा तब हुआ था जब दोस्तों का एक ग्रुप कर्नाटक से लौट रहा था। पिछले साल गूगल मैप के सहारे जा रहे दो डॉक्टरों की नदी में गिरने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ