Google Maps Now Recognise Bharat With India Flag: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार की तरफ से शुरू हुई देश का नाम इंडिया से भारत किए जाने की मुहिम को अब गूगल ने भी मान्यता दे दी है। अगर आप गूगल मैच के सर्च बॉक्स में भारत टाइप करेंगे तो रिजल्ट में आपको साउथ एशिया का एक देश दिखेगा। साथ ही आपको तिरंगे का डिजिटल कोड भी नजर आएगा। खास बात यह है कि गूगल मैप पर हिंदी या अंग्रेजी में भारत टाइप करने पर इंडिया लिखने के जैसे ही रिजल्ट दिखाई देने लगे हैं। हालांकि अभी तक गूगल की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। इसलिए अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि गूगल ने पृष्ठिभूमि में क्या-क्या बदलाव किए हैं।
दरअसल, भारत में गूगल यूजर्स के लिए यदि आप हिंदी भाषा में ध्यान से देखें तो गूगल अब इंडिया के बजाय भारत शब्द का उपयोग करना पसंद कर रहा है। इसके अलावा अंग्रेजी से हिंदी ट्रांसलेशन में हमेशा अंग्रेजी में इंडिया और हिंदी में भारत दिखाया जाता है। गूगल ट्रांसलेशन भारत के लिए हिंदुस्तान और भारतवर्ष जैसी अन्य संज्ञाएं भी इस्तेमाल करता है।
Google Map
रेल मंत्रालय ने दिया ये प्रस्ताव
हाल ही में रेल मंत्रालय ने केंद्रीय कैबिनेट को एक प्रस्ताव भेजा है। इसमें इंडिया शब्द की जगह देश का नाम भारत करने की मांग उठाई गई है।
जी-20 में दिखी थी बदलाव की पहली झलक
सितंबर में दिल्ली में हुए जी-20 सम्मेलन के दौरान देश का नाम इंडिया से भारत किए जाने की पहली झलक दिखी थी। जब डिनर के लिए राष्ट्राध्यक्षों को निमंत्रण भेजा गया तो उस पर राष्ट्रपति का नाम प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा था। जब पीएम मोदी सेशन को संबोधित कर रहे थे तो उनकी नेमप्लेट पर भी भारत लिखा था।
यह भी पढ़ें: श्रीनगर में आतंकी हमला, पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या, क्रिकेट खेलते वक्त आतंकियों ने बनाया निशाना
संबंधित खबरें
'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
7 mins agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
2 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
5 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
9 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
11 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
12 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
13 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोमवार को अयोध्या में साधु-संतों से मुलाकात करेंगे सीएम योगी
15 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines