Google Job Offer 60 Lakhs Salary Package: गूगल में जॉब करना कई लोगों का सपना होता है। वहीं गूगल के सैलरी पैकेज भी शानदार होते हैं। इसका एक उदाहरण हाल ही में तब देखने को मिला, जब गूगल ने बिहार की रहने वाली अलंकृता साक्षी को 60 लाख रुपये की जॉब ऑफर की गई है। साक्षी ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। अर्नेस्ट एंड यंग, विप्रो और सैमसंग जैसी कंपनियों में काम करने के बाद अब साक्षी गूगल में जॉब को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं साक्षी
अलंकृता साक्षी ने लिंक्डइन प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैं सिक्योरिटी ऐनालिस्ट के रूप में गूगल का हिस्सा बनने जा रही हूं। इस अवसर के लिए मैं शुक्रगुजार हूं। गूगल की टीम के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड भी हूं। उन सभी का धन्यवाद, जिन्होंने इस जर्नी में मेरा साथ दिया। अब एक नए सफर की शुरुआत होने वाली है।
यह भी पढ़ें- Aadhaar Card को लेकर बड़ा अपडेट! 14 सितंबर नहीं, Free में आधार में बदलाव की ये है लास्ट डेट
यूजर्स ने किया रिएक्ट
अलंकृता साक्षी की इस पोस्ट पर कई लोगों ने रिएक्ट किया है। साक्षी को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मुबारक हो, मैंने एक न्यूज चैनल पर आपकी हायरिंग की खबर सुनी। गूगल जैसे बड़े टेक जायंट से शानदार सैलरी पैकेज पाना अपने आप में बेहतरीन उपलब्धी है। मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
अलंकृता साक्षी का करियर
अलंकृता साक्षी की लिंक्डइन प्रोफाइल की मानें तो उन्होंने झारखंड की यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से बीटेक की डिग्री हासिल की। साक्षी ने विप्रो में प्रोजेक्ट इंजीनियर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अर्नेस्ट एंड यंग कंपनी में बतौर सिक्योरिटी ऐनालिस्ट काम किया। अब वो सिक्योरिटी एनालिस्ट के रूप में गूगल से भी जुड़ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- Paytm या PhonePe से हेल्थ बीमा करने से पहले जानें ये 3 बातें, वरना हो सकता है सस्ते के चक्कर में नुकसान!
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
6 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
27 mins agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
2 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
4 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
5 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
5 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines