Crude Oil Import From America: रूस से कच्चा तेल खरीदने पर आपत्ति जताने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए खुशखबरी है। भारत ने पिछले तीन महीने में पिछले साल की अपेक्षा 114% ज्यादा कच्चा तेल खरीदा है। अगर जनवरी से 25 जून तक बात करें तो भारत ने पिछले साल की अपेक्षा अमेरिका से 51 प्रतिशत ज्यादा कच्चा तेल खरीदा है। पिछले साल जनवरी से जून तक 0.18 एमबी/डी कच्चा तेल भारत में आयात हुआ था, इस साल अब तक इसकी मात्रा .271 एमबी/डी से पहुंच चुकी है।
3.7 बिलियन डॉलर तक गया बिजनेस
2024 की तुलना में अप्रैल से जून 2025 तिमाही में भारत ने अमेरिका से 114% ज्यादा कच्चा तेल आयात किया है। इन आयातों का वित्तीय मूल्य दोगुने से भी अधिक हो गया है। 2024-25 की पहली तिमाही में 1.73 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2025-26 की अप्रैल से जून में 3.7 बिलियन डॉलर हो गया है।
यह भी पढ़ें: डॉ. एरिका मैकएंटार्फर कौन हैं? जिसकी रिपोर्ट से डोनाल्ड ट्रंप की खुली पोल, पद से हटाया
3 से 8 प्रतिशत हो गई अमेरिका की हिस्सेदारी
सूत्रों के अनुसार, कच्चे तेल के आयात की गति और तेज होती दिख रही है। गर्मियों के महीनों में भी यह वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है। गत जुलाई में भारत ने पिछले महीने यानी जून की तुलना में अमेरिका से 23 प्रतिशत ज्यादा कच्चा तेल आयात किया है। भारत के कुल कच्चे तेल आयात में अमेरिका की हिस्सेदारी महज 3 प्रतिशत थी, यह जुलाई में बढ़कर 8 प्रतिशत हो गई है। सूत्रों का कहना है कि वित्तीय साल 2025-2026 में भारतीय कंपनियां अपने कच्चे तेल के आयात में 150 प्रतिशत की वृद्धि करेंगी।
एलएनजी आयात हुआ दोगुना
आयात की यह बढ़त केवल कच्चे तेल पर नहीं है। यह बढ़त अन्य इनर्जी प्रोडक्ट पर भी है। अमेरिका से भारत आने वाला तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) का आयात भी तेजी से बढ़ा है। वित्तीय साल 2024-25 में LNG आयात 2.46 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के 1.41 अरब डॉलर से लगभग दोगुना है, यानी LNG आयात में करीब 100% की वृद्धि हुई है। सूत्रों का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है, अरबों डॉलर के एक बड़े दीर्घकालिक LNG कांट्रैक्ट पर बातचीत चल रही है।
यह भी पढ़ें: रूस से तेल ना खरीदने पर भारत को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप? लगाया है 25% टैरिफ
संबंधित खबरें
अमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नस्लीय नरसंहार
10 mins agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
1 hr ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
2 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
2 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
6 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
6 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines