Lawrence bishnoi and Goldy Brar: भारत के सबसे बड़े गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग के चर्चित सदस्य गोल्डी बराड़ के रिश्तों में दरार आ चुकी है। खुद गोल्डी बराड़ की बातों से इसकी पुष्टि हुई है। दरअसल, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का एक ऑडियो सामने आया है। करीब 2 मिनट 40 सेकंड के इस ऑडियो में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने 17 जून को गंगानगर में आशीष गुप्ता पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है।
गोल्डी बराड़ का ऑडियो आया सामने
ऑडियो में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ कह रहा है, “भाइयों राम-राम, गंगानगर में जो आशीष गुप्ता पर हमला हुआ, वो मैंने और रोहित गोदारा भाई ने करवाया है। इसको मारना नहीं था, सबक सिखाना था, इसलिए पैर में गोली मारी है। अगर समझ गया तो बढ़िया बात है, नहीं तो अगली बार सिर पर गोली मरवा देंगे, कोई दिक्कत नहीं है। हमें ये पोस्ट डालनी नहीं थी, क्योंकि हम मर्डर से कम की पोस्ट डालते नहीं हैं, लेकिन ये हमने इसलिए किया क्योंकि सोशल मीडिया पर झूठी पोस्ट चल रही है अनमोल बिश्नोई के नाम से। पता नहीं क्यों इन्होंने ये पोस्ट डाली, ये इन्हें पता होगा।”
‘अब हमारी अनमोल बिश्नोई से नहीं बनती’
गोल्डी बराड़ ने यह भी कहा कि अब हमारी अनमोल बिश्नोई से नहीं बनती। गैंगस्टर गोल्डी ने अपने ऑडियो में आगे कहा कि मीडिया में जो बातें हमारे बारे में चल रही हैं कि गोल्डी बराड़ ने ISI या पाकिस्तान के लिए फंडिंग मांगी है, वो गलत हैं। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अपने ऑडियो में खुद को देशभक्त होने का दावा किया। इसके साथ ही बिना किसी का नाम लिए उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।
‘समय बता देगा कि कौन देशभक्त है’
गोल्डी बराड़ का कहना है, “हमने अभी तक जो कुछ भी किया है, वो सरेआम किया है। लेकिन जो कुछ लोग चाणक्य नीति अपनाकर हमारा नाम खराब करना चाहते हैं, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि ऐसे काम नहीं चलेंगे भाई। दुनिया को इतनी समझ है, हमने इतने सालों में ऐसी हरकतें नहीं की हैं, तो आगे क्या करेंगे। बाकी समय बता देगा कि कौन देशभक्त है और कौन देश का गद्दार है। पंजाब में पले-बढ़े हैं और ये भी देश का ही हिस्सा है, हम कभी देश के खिलाफ काम नहीं करेंगे, हम नमकहराम नहीं हैं। कोई मंत्री हो, नेता हो, जिससे हमारी नहीं बनती, तो नहीं बनती।”
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अनमोल बिश्नोई को लेकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के रिश्तों में दरार की खबरें चल रही थीं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। अब गोल्डी बराड़ ने ही पुष्टि कर दी है कि अब उसके और अनमोल बिश्नोई के रास्ते अलग हो चुके हैं। इन दोनों गैंगस्टरों के अलग होने के बाद अब दोनों द्वारा नए गैंग बनाए जाने की चर्चा है। ऐसे में इस खबर ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है, क्योंकि वे अच्छी तरह जानते हैं कि अगर ऐसा होता है, तो देश में बड़ी गैंगवार हो सकती है।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
19 mins agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
41 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 hr agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
3 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
4 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
5 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines