नवरात्रि से पहले सस्ता हो गया सोना, चांदी में आई चमक, जानें क्या है आज का भाव

नवरात्रि से पहले सोने और चांदी के बाजार में बड़ा बदलाव देखा गया है. सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे 24 कैरेट सोना 230 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया. दूसरी ओर, चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई और यह 1,30,050 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई. MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी इसी तरह का ट्रेंड देखा गया.

Gold Price

सोने का भाव

विज्ञापन

नवरात्रि से पहले सोना खरीददारों के लिए खुशखबरी है. सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई और सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला था लेकिन एक हफ्ते में सेंसेक्स 721.53 अंक (0.88 प्रतिशत) चढ़ा. वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 230 रुपये प्रति 10 ग्राम टूट गया.

गिरा सोने का भाव

पिछले पूरे हफ्ते सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव चलता रहा. 15 सितंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,10,650 रुपये प्रति 10 ग्राम था. हालांकि 18 सितंबर तक कीमतें गिरकर 1,09,530 रुपये पर आ गईं. लेकिन शुक्रवार, 20 सितंबर को दस ग्राम सोने की कीमत 1,10,420 रुपये पर आ गई. इस तरह बाजार बंद होने तक सोने की कीमत 230 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हो गई.

Advertisment

चांदी का क्या है भाव?

वहीं चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई है. 15 सितंबर को एक किलो चांदी की कीमत 1 लाख 29 हजार 350 रुपये थी. 17 सितंबर को चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई और इसकी कीमत 1 लाख 26 हजार 770 रुपये पर आ गई, लेकिन 19-20 सितंबर को चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई और इसकी कीमत 1 लाख 30 हजार 040 से लेकर 1 लाख 30 हजार 050 रुपये के आसपास पहुंच गई.

इसके साथ ही MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) में भी सोने की कीमतों में ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिला. 15 सितंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 10 हजार 179 रुपये पर था जबकि 18 सितंबर को सोने का भाव गिरकर 1 लाख 09 हजार 052 रुपये हो गया. इसके साथ ही 19 सितंबर को सोने का भाव 1,09,847 रुपये पर पहुंच गया.

विज्ञापन

विदेशी बाजार यूएस कॉमेक्स पर सोने की कीमतें 41.10 डॉलर यानी 1.12 प्रतिशत चढ़कर 3,719.40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई हैं. वहीं चांदी का भाव 1.25 डॉलर यानी 2.26 प्रतिशत यानी 43.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ