Gold Price Today In India: नए साल के दूसरे ही दिन सोने का भाव बढ़ गया। सोने और चांदी दोनों की कीमतों में आज मंगलवार को काफी तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन सोना-चांदी में उछाल देखा गया। आज सोने की कीमत 63 हजार के पार हो गई है। वहीं चांदी 74 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक में बिक रही है। आज जारी रेटों के अनुसार, 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 63544 रुपये है। सोमवार शाम को यह भाव 63352 रुपये प्रति 10 ग्राम था, यानी आज करीब 192 रुपये की बढ़ोतरी सोने के दाम में हुई है। गत 28 दिसंबर को रेट 63452 रुपये था। वहीं आज चांदी की कीमत 74142 रुपये है। सोमवार को यह भाव 73705 रुपये था। ऐसे में चांदी आज 473 रुपये महंगी हो गई। 30 नवंबर को रेट 76934 रुपये था।
आज किसी कैरेट के गोल्ड का क्या भाव?
- 10 कैरेट (41.7 प्रतिशत शुद्ध) सोने का दाम 37173 रुपये (122 रुपये बढ़ा)
- 14 कैरेट (58.3 प्रतिशत शुद्ध) गोल्ड का रेट 47658 रुपये (144 रुपये की तेजी)
- 18 कैरेट (75 प्रतिशत शुद्ध) सोने का दाम 58206 रुपये (176 रुपये की गिरावट)
- 22 कैरेट (91.7 प्रतिशत शुद्ध) सोने की कीमत 63290 रुपये (192 रुपये महंगा)
- 24 कैरेट (99.9 प्रतिशत शुद्ध) गोल्ड का रेट 63544 रुपये (192 रुपये की बढ़ोतरी)
कैसे जानें सोना-चांदी के रोज के दाम?
सोना-चांदी का हर रोज का खुदरा रेट जानने के लिए लोग 89556-64433 पर मिस कॉल दे सकते हैं। मिस कॉल अपने आप कट जाएगी और इसके कुछ ही देर बाद SMS के जरिए सोना-चांदी के रेट्स आपको मिल जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट भी कर सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) करीब 100 साल पुरानी एसोसिएशन है, जो दिन में 2 बार सोना-चांदी के रेट जारी करती है। IBJA के देशभर के 29 राज्यों में ऑफिस हैं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं अनिल गोयल, जिन्होंने 5 लाख से कमा लिए 2200 करोड़, बताया शेयर बाजार में कैसे कमाएं मुनाफा?
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 hr agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
1 hr agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
2 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
2 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
3 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
4 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
5 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines