Gold Demand Increase : देश में त्योहारों का सीजन आने वाला है. भारत के लोगों में त्योहारों को लेकर खासा उत्साह देखा जाता है. वहीं, इस बार त्योहारी सीजन और सांस्कृतिक मांग दोनों को देखते हुए सोने की डिमांड लोगों के बीच में बढ़ने वाली है. इसका सबसे बड़ा कारण भारत में हुए जीएसटी सुधार को माना जा रहा है. इसकी जानकारी मिराए एसेट म्यूचुअल फंड ने भी एक रिपोर्ट में दी है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि आभूषणों की मांग को देखते हुए भारत और चीन उत्प्रेरक की भूमिका निभाते हैं – दोनों मिलकर मांग में 50 प्रतिशत से अधिक का योगदान करते हैं.
त्योहारी सीजन में बढ़ेगी सोने की मांग
उपभोक्ता खर्च में सुधार और प्रोत्साहन पैकेज से चीन में भी आभूषणों की खरीदारी में तेजी आ सकती है. लेकिन रिपोर्ट में एक चेतावनी भी दी गई है. मिराए एसेट म्यूचुअल फंड का कहना है कि सोने के 3,500-3,600 डॉलर प्रति औंस से ऊपर होने के कारण, सोने की माँग को सीमित कर सकती है. रिपोर्ट में इस बात का भी ज्रिक किया गया है कि “आगे चलकर सोना मौजूदा स्तर से ऊपर की ओर बढ़ेगा, क्योंकि इसमें सुधार के संकेत मिल रहे हैं.”
विश्व स्वर्ण परिषद की नई टिप्पणी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने ने अगस्त 2025 में अपनी शानदार बढ़त जारी रखी और महीने के अंत में 3,429 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, जो 3.9 प्रतिशत मासिक वृद्धि दर्शाता है, और इस साल अब तक की इसकी वृद्धि 31 प्रतिशत से ऊपर पहुँच गई है.
बाजार के आंकड़ों के अनुसार, पीली धातु अब 3,700 डॉलर प्रति औंस से थोड़ा ऊपर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई है. डब्ल्यूजीसी ने बताया कि अगस्त में सोने में यह तेजी कमजोर अमेरिकी डॉलर, स्वर्ण-आधारित ईटीएफ (gold-backed ETFs) में मजबूत निवेश और लगातार भू-राजनीतिक तनाव के कारण देखी गई थी.
यह भी पढ़ें- Gold Rate Today: सोने के गिरे दाम, इतने रुपये हुआ सस्ता, जानें आपके शहर में क्या है आज गोल्ड रेट
मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर कीमतें वर्तमान में लगभग 109,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं, और वर्ष 2025 की शुरुआत से यह एक प्रभावशाली उछाल है. वहीं, दूसरी ओर भारत का बाजार प्रदर्शन कई समकक्ष देशों से बेहतर रहा है, जो मजबूत निवेश मांग और उच्च मूल्य स्तरों पर स्थिर घरेलू मांग को दर्शाता है.
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
4 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
6 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
7 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
9 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
9 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
9 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
10 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
11 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
11 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines