---विज्ञापन---

देश angle-right

Godse Row: गोडसे को सपूत कहकर घिरे गिरिराज सिंह, सिब्बल बोले- अंग्रेजों की मददगार बीजेपी बापू को कैसे कर सकती है स्वीकार

Godse Row: अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नए विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भारत का सपूत बताया तो विपक्ष उन पर हमलावर हो गया है। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) के एक नेता ने गिरिराज सिंह पर कटाक्ष करते हुए […]

---विज्ञापन---

Godse Row: अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नए विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भारत का सपूत बताया तो विपक्ष उन पर हमलावर हो गया है। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) के एक नेता ने गिरिराज सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहाक कि वीरप्पन जैसे डकैत, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और विजय माल्या जैसे भगोड़े आर्थिक अपराधी भी सपूत कहे जा सकते हैं। जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि गोडसे की पूजा केवल भाजपा कर सकती है।

नीरज कुमार ने कहा कि अगर कोई दावा कर रहा है कि गोडसे जैसा व्यक्ति भारत माता का पुत्र है, तो दाऊद, वीरप्पन और माल्या जैसे डकैत भी भारत माता के पुत्र हैं। उन्होंने कहा कि गोडसे, वीरप्पन, दाऊद और माल्या भाजपा के प्रिय हो सकते हैं, लेकिन भारत के योग्य पुत्र शहीद भगत सिंह, अशफाकुल्ला खान, राम प्रसाद बिस्मिल और प्रफुल्ल चाकी जैसे क्रांतिकारी हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

गिरिराज की मानसिकता बापू के सिद्धांतों के खिलाफ

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने भी भाजपा नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या इसका मतलब यह है कि भारत में पैदा हुआ कोई भी व्यक्ति जो हत्या करता है, वह भारत का ‘सपूत’ है? क्या गिरिराज सिंह के अनुसार गोडसे एक अच्छा बेटा था? आरएसएस ने अंग्रेजों को मदद की पेशकश की, वे महात्मा गांधी को कैसे स्वीकार कर सकते हैं? इसलिए यह मानसिकता महात्मा गांधी के सिद्धांतों के खिलाफ है।

 

---विज्ञापन---

गिरिराज ने दिया था ये बयान

केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में गोडसे को भारत का ‘सपूत’ कहकर विवाद खड़ा कर दिया। गिरिराज ने कहा कि अगर वह (गोडसे) गांधी का हत्यारा था, तो वह भी भारत का एक सपूत था। उनका जन्म भारत में हुआ था। वह बाबर और औरंगजेब की तरह हमलावर नहीं थे।

यह भी पढ़ें: WB Panchayat Polls: बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, मां बोली- TMC के थे हमलावर

---विज्ञापन---
First published on: Jun 10, 2023 01:37 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola