Cab by Club and Restaurant Owners to Drunk persons in Goa : नशे में गाड़ी चलाने और इससे होने वाले हादसों को लेकर अक्सर चिंता जताई जाती है लेकिन इसे रोकने के लिए गोवा पुलिस ने ऐसा कदम उठाया है, जो शायद अभी तक किसी ने सोचा भी नहीं हो। गोवा पुलिस ने अपील की है कि नशे में धुत ग्राहकों के लिए रेस्टोरेंट और क्लब मालिक खुद कैब की व्यवस्था करें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोवा पुलिस के डीएसपी जिवबा दलवी ने रेस्टोरेंट और क्लब मालिकों संग बैठक की। इसके बाद उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस भी की। दलवी ने प्रेस कांफ्रेंस में इस बारे में डिटेल में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैंने रेस्टोरेंट और क्लब मालिकों से अपील की है कि अगर ग्राहक नशे में हों तो वे लोग कैब की व्यवस्था करा दें, इससे सड़क हादसों में कमी आएगी। ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं नशे के ड्राइविंग के कारण ही होती हैं।
सुझाव का विरोध
हालांकि डीएसपी दलवी के सुझाव का कई क्लब मालिकों ने विरोध भी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑल गोवा बार एंड रेस्तरां ओनर्स एसोसिएशन (एजीबीआरओए) ने इस कदम का विरोध करते हुए कहा था कि ऐसी स्थिति में ऐसे लोग ज्यादा नशा करेंगे और उन्हें मनाना संभव नहीं होगा। इससे समस्या और बढ़ेगी। पिछले साल, परिवहन मंत्री मौविन ने भी कहा था कि नशे में धुत ग्राहकों के लिए कैब की व्यवस्था लागू करने से राज्य में आदर्श व्यवस्था बनेगी।
पर्यटकों का मुद्दा
वहीं, प्रेस कांफ्रेंस में दलवी ने पर्यटकों संग होने वाली घटनाओं पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर पर्यटकों संग कोई घटना होती है तो वह पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया और कहा कि किसी भी मुद्दे को लेकर पर्यटकों पर हमला नहीं किया जाना चाहिए। दलवी ने आगामी उत्सवों को लेकर भी सावधान किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन होना है। यह आयोजन गोवा में 20 से 28 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद अगले महीने क्रिसमस और नए साल की पार्टियों जैसे आयोजन होंगे। इसकी वजह से गोवा में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में पर्यटकों से जुड़ी सभी जानकारी पुलिस के साथ साझा की जानी चाहिए।
संबंधित खबरें
फारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
1 hr ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
1 hr agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
1 hr ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
1 hr agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
3 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
5 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
5 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
6 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines