Goa Minister Govind Gaude Audio Viral: गोवा सरकार में कला और सांस्कृतिक मंत्री गोविंद गौड़े का विवादों से नाता छूटने का नाम नहीं ले रहा है। पहले उनके ही स्पीकर ने फंड का दुरुपयोग करने और भ्रष्टाचार को अंजाम देने का आरोप लगाया और अब उनका एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस ऑडियो क्लिप में मंत्री आदिवासी कल्याण विभाग के डायरेक्टर को कथित रूप से धमका रहे हैं। वायरल ऑडियो क्लिप में सुनाई दे रहा है कि मंत्री आदिवासी कल्याण विभाग के अधिकारी दशरथ रेडकर को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत
धमकी भरा ऑडियो सामने आने के बाद गोवा कांग्रेस ने मंत्री गोविंद गौड़े के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और FIR दर्ज करने की मांग की है। ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद कला सांस्कृतिक मंत्री ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं।
क्या है मामला ?
मिली जानकारी के मुताबिक, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग ने कुछ दिन पहले फोंडा में सेवा नामक स्वयंसेवक संगठन के सहयोग से प्रियोल निर्वाचन क्षेत्र के म्हारडोल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम का आयोजन जाति कल्याण विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया था। हालांकि, इस कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच या प्रियोल विधायक और मंत्री गोविंद गौड़े को आमंत्रित नहीं किया गया था। वायरल ऑडियो क्लिप में मंत्री अधिकारी से इसी सिलसिले में बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, बाद में वो अधिकारी को धमकी देते हैं ।
हम मंत्री के इस बर्ताव की निंदा करते हैं : कांग्रेस
गोवा कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी श्रीनिवास खलप ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री ने काम कर रहे अधिकारी को धमकाया है। हम इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले स्पीकर ने मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। उलटा इसे पार्टी का आंतरिक मामला बताया जा रहा है। खलप ने कहा कि स्पीकर का पद संवैधानिक है। ऐसे में उनके द्वारा लगाए गए आरोप पार्टी का आंतरिक मामला कैसे हो सकता है। अब स्पीकर को खुद मंत्री पर कार्यवाई करनी चाहिए। अगर वो ऐसा नहीं कर सकते है उन्हें भी इस्तीफा देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: शरद पवार की पार्टी को मिला नया नाम, चुनाव आयोग ने लगाई मुहर
‘कांग्रेस ने मामले को जनता के सामने किया उजागर’
श्रीनिवास खलप ने कहा कि कांग्रेस ने मामले को जनता के सामने उजागर किया है। उसके बाद वही मंत्री अब अधिकारी को धमका रहा है। अधिकारी को काम करने से रोक रहे हैं। बात न मानने पर हड्डियां तोड़ने की बात कही जा रही है। हम मंत्री के इस बर्ताव की निंदा करते हैं।
‘गोवा में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है’
गोवा फॉरवर्ड पार्टी के चीफ विजय सरदेसाई ने कहा कि गोवा में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। गोवा के स्पीकर रमेश तवडकर ने कला और सांस्कृतिक मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए थे और जनता के पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया, वो भी तब जब विधानसभा का सत्र चल रहा था। गोवा और देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। स्पीकर को भी स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने किस आधार पर यह आरोप लगाया है। बीजेपी कह रही है कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है। जब लोगों के पैसे की बात आती है तो यह पार्टी का आंतरिक मामला नहीं, बल्कि आम जनता से जुड़ा हुआ मामला बन जाता है। इस पर चर्चा और जांच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: ‘आरक्षण को पसंद नहीं करते थे नेहरू…’ पढ़ें PM मोदी के राज्यसभा में दिए भाषण की 15 बड़ी बातें
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
6 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
7 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
7 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
8 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
9 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
9 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
11 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines