Stamped In Goa Temple: गोवा में हिंदू मंदिर में धार्मिक आयोजन जात्रा के दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। ये हादसा गोवा के शिरगांव में आयोजित श्री लैराई ‘जात्रा’ के दौरान हुआ। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज (GMC) और मापुसा स्थित नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
कब हुआ ये हादसा
गोवा के शिरगांव आयोजित श्री लैराई ‘जात्रा’ के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की जान चली गई और तीस से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये हादला बीती रात शुक्रवार को हुआ। अचानक हुई भगदड़ की वजह से ये भीषण हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें: RBI ने इन 5 बैंकों पर लगाया भारी जुर्माना, क्या आपका भी है इनमें से किसी में खाता?
मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत
ये हादसा उस दौरान हुआ जब ‘जात्रा’ के दौरान बहुत से लोगों की भीड़ एक साथ इकट्ठा हो गई थी। अचानक से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भगदड़ मच गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सीएम ने नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम अस्पताल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात कर उन्हें उचित इलाज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
हर साल होती है ये जात्रा
बता दें कि श्री लईराई देवी जात्रा गोवा के सबसे प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक है, जो हर साल मई की शुरुआत में शिरगांव गांव में आयोजित होती है। इस जात्रा का मुख्य आकर्षण “धोंड” नामक श्रद्धालुओं द्वारा जलते अंगारों पर नंगे पांव चलने की परंपरा है, जिसे “होमकुंड” कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार यह परंपरा देवी लईराई की अग्निपरीक्षा की कथा से जुड़ी हुई है। जिसमें श्रद्धालु अपनी आस्था और तपस्या का प्रदर्शन करते हैं। इस आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होते हैं, जिससे भीड़ का दबाव बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की फिर फजीहत, जिसे बताया फाइटर प्लेन वो निकला वीडियो गेम
संबंधित खबरें
शरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
13 mins agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
1 hr agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
2 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
5 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
5 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
6 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines