(कुमार गौरव, पणजी)
Goa News : गोवा सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री के बीच झगड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच भाजपा आलाकमान ने संज्ञान लिया और दोनों नेताओं को दिल्ली तलब किया। दोनों नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित की आज देर रात गोवा भाजपा के नेताओं के साथ बैठक हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और कैबिनेट मंत्री विश्वजीत राणे के बीच जुबानी जंग जारी है, जिससे भाजपा हाईकमान खुश नहीं है। दोनों नेताओं के आपसी झगड़े से गोवा सरकार के कामकाज पर बुरा असर पड़ रहा है। इस पर आलाकमान सक्रिय हो गया और सीएम एवं कैबिनेट मंत्री को दिल्ली तलब कर लिया।
यह भी पढ़ें : क्या है कैश फॉर जॉब मामला? जिसे लेकर गोवा में छिड़ा सियासी संग्राम
आलाकमान के साथ देर रात हो सकती है बैठक
सीएम प्रमोद सावंत और कैबिनेट मंत्री विश्वजीत राणे गोवा से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। विधायक माइकल लोबो भी राजधानी के लिए निकल चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ प्रमोद सावंत और विश्वजीत राणे की बैठक होगी। इस मीटिंग में गोवा के प्रदेशाध्यक्ष सदानंद तनावड़े भी मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें : गोवा में जमीन हथियाने का विवाद गरमाया, विपक्ष ने CM प्रमोद सावंत को घेरा, कहा- 93 मामलों में सिर्फ 22 FIR
जानें क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा था कि राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वो प्रदेश में कम से कम 22,000 बेरोजगार युवाओं को नौकरी दे। सीएम प्रमोद सावंत ने मंत्री की टिप्पणी पर कोई बयान नहीं दिया, लेकिन उन्होंने यह कहा कि राज्य में सरकार रोजगार के पर्याप्त अवसर मुहैया कराएगी।
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
1 hr agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
1 hr agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
2 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
4 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
5 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
5 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
6 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
8 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines