गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग मामले में पुलिस ने अब तीसरे पार्टनर पर शिकंजा कसा है. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को लूथरा ब्रदर्स को बड़े पैमाने पर फंडिंग करने वाले अजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है. गोवा अग्निकांड मामले में इसे गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि अजय गुप्ता, लूथरा ब्रदर्स (सौरभ और गौरव) का करीबी था. उम्मीद जताई जा रही है कि वो लूथरा ब्रदर्श के थाईलैंड के ठिकानों का खुलासा कर सकता है.
कौन है अजय गुप्ता?
दिल्ली रहने वाला अजय गुप्ता लूथरा ब्रदर्स सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के भरोसेमंद सहयोगी के तौर पर जाना जाता है. वह फ्रंटफेस की तरह भले कम दिखता हो, लेकिन नेटवर्क के रोजमर्रा के संचालन, अलग-अलग शहरों की टीमों से कॉर्डिनेशन और ब्रांड के विस्तार में उसकी अहम भूमिका मानी जाती है. खास तौर पर Romeo Lane ग्रुप के कई आउटलेट्स के लॉन्च, ऑपरेशंस और एक्सपैंशन में उसने बैकएंड से काम संभाला, जबकि बड़े फैसले और फाइनेंशियल कंट्रोल लूथरा ब्रदर्स के पास ही रहा.
यह भी पढ़ें: क्या होता है इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस? गोवा नाइट क्लब के मालिकों के खिलाफ हुआ जारी; जानें अब क्या होगा
लूथरा ब्रदर्स का तेजी से बढ़ा नेटवर्क
पिछले कुछ सालों में सौरभ लूथरा ने नाइटलाइफ और डाइनिंग सेक्टर में तेज रफ्तार से अपनी पकड़ मजबूत की. उनके ब्रांड्स Romeo Lane, Mama’s Buoi, Birch by Romeo Lane और Being GS देश के दो दर्जन के करीब शहरों में एक्टिव हैं, जबकि दुबई और लंदन जैसे शहरों में भी इनकी नाइट क्लब ब्रांच है. हाल ही में एक बिजनेस मैगजीन ने सौरभ लूथरा को भारत के नाइटलाइफ और डाइनिंग सेक्टर में उभरते प्रभावशाली उद्यमियों की सूची में शामिल किया था, जिसे उसने अपने सोशल मीडिया पर भी प्रमोट किया.
गोवा हादसा पर सख्त कार्रवाई जारी
गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित नाइट क्लब Birch by Romeo Lane में बीते दिनों देर रात लगी आग ने 25 लोगों की जान ले ली, जिनमें ज्यादातर स्टाफ और कुछ पर्यटक शामिल थे. शुरुआती जांच में अंदेशा है कि सिलिंडर ब्लास्ट, ज्वलनशील मटेरियल और फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी ने मिलकर इस हादसे को और भयावह बना दिया. घटना के बाद गोवा प्रशासन ने रोमियो लेन नाइट क्लब पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया.
संबंधित खबरें
'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
48 mins agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 hr agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
1 hr agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
2 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
2 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
6 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
6 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
6 hrs agoLIVE: लखनऊ पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर CM योगी ने किया स्वागत
6 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines