---विज्ञापन---

गोवा के मशहूर नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट से भड़की आग, 25 लोगों की मौत, गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज

Goa Night Club Cylinder Blast: गोवा के मशहूर नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट से भड़की आग ने 25 लोगों की जान ले ली है. हादसा किचन में हुआ और मृतकों में ज्यादातर किचन स्टाफ के लोग थे. बताया जा रहा है कि 3 लोगों की मौत जलने से हुई थी, वहीं कुछ लोग जान बचाने के लिए बेसमेंट में घुस गए थे, जहां दम घुटने से उनकी जान चली गई.

---विज्ञापन---

Goa Night Club Cylinder Blast: गोवा के मशहूर नाइट क्लब में बड़ा और दर्दनाक हादसा हुआ है. देररात नाइट क्लब में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ और भयंकर आग लग गई, जिससे 25 लोगों की मौके पर मौत हो गई. नाइट क्लब का किचन स्टाफ हादसे का शिकार हुआ है और मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं. वहीं मामले में अब गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ है, वहीं मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं.

पिछले साल ही खुला था नाइट क्लब

हादसा गोवा की राजधानी पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर अर्पोरा गांव में बने मशहूर पार्टी वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में हुआ है. साल 2024 में ही यह नाइट क्लब खुला था. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसास्थल का जायजा लिया और खुद रेस्टोरेंट के मैनेजमेंट से पूछताछ की. पुलिस से हादसे की जानकारी लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बयान लिए. लोगों ने बताया कि किचन में खाना बनाते हुए अचानक सिलेंडर फट गया और आग लग गई.

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

गोवा हादसे पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार मुआवजा देने की घोषणा की गई है, वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर शोक जताया. उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि गोवा में हुए हादसे के बारे में जानकर मन दुखी हुआ. जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं.

जोरदार धमाके के बाद भड़की आग

लोगों ने बताया कि आग जोरदार धमाके के साथ लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरे नाइट क्लब को अपनी चपेट में ले लिया था. धमाका होते ही लोग नाइट क्लब से बाहर निकल आए थे. पुलिस और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया. जानकी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई. गोवा पुलिस प्रमुख DGP आलोक कुमार और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों ने भी आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की मदद की.

---विज्ञापन---

ग्राउंड फ्लोर पर ही था किचन

DGP आलोक कुमार ने बताया कि हादसा रात करीब 12 बजकर 4 मिनट पर हुआ. आग बुझा ली गई है और सभी 25 शव बरामद कर लिए गए हैं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है. हादसा नाइट क्लब के ग्राउंड फ्लोर पर बने किचन में हुआ. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और विधायक माइकल लोबो हादसास्थल का दौरा करने आए थे. मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. 3 की मौत जलन से और बाकी की दम घुटने से हुई है.

बरती जा रही थी लापरवाही

विधायक लोबो ने बताया कि हादसे में कोई टूरिस्ट घायल नहीं हुआ है, सभी सुरक्षित हैं. नाइट क्लब में सेफ्टी रूल्स और स्टैंडर्ड का पालन हो रहा था या नहीं, इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि नाइट क्लब में लापरवाही बरती जा रही थी. सुरक्षा नियमों का उल्लंघन होने की पुष्टि हुई तो क्लब के मालिकों, मैनेजमेंट और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. किसी भी दोषी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

---विज्ञापन---

First published on: Dec 07, 2025 05:53 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola