National level Snooker player arrested in theft charges: बुधवार को गोवा पुलिस ने चोरी के आरोप में एक राष्ट्रीय स्तर के स्नूकर खिलाड़ी सहित एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिस खिलाड़ी को गिरफ्तार किया है, उसने हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में भाग लिया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान स्नूकर खिलाड़ी सुलेमान शेख और उसके साथी शब्बीरसाहेब शलावाडी के रूप में कई गई। दोनों पर चोरी और दोपहिया वाहन चोरी में कथित संलिप्तता का आरोप है।
चोरी के आरोप में राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी गिरफ्तार
रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (उत्तरी गोवा) निधिन वलसन ने कहा कि स्नूकर खिलाड़ी सुलेमान शेख और उसके साथी शब्बीरसाहेब शलावाडी को राज्य में घर में घुसकर चोरी और दोपहिया वाहन चोरी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने आगे बतयाा कि सुलेमान शेख ने राष्ट्रीय खेल 2023 में गोवा का प्रतिनिधित्व किया था।
निधिन वलसन ने कहा कि दोनों ने जाहिरा तौर पर कैसीनो की लत सहित हैशो आराम की जिंदगी के लिए अपराध करने जैसा कदम उठाया। उन्होंने बताया कि आरोपी पोरवोरिम में दो चोरियों, मापुसा और मर्दोल में एक-एक और दक्षिण गोवा के मडगांव में एक मोटरसाइकिल चोरी में वांछित थे।
आरोपियों के पास से 17 लाख रुपये का सोना जब्त
अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 17 लाख रुपये मूल्य का सोना और अन्य कीमती सामान बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए अपराध स्थलों से कम से कम 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को स्कैन किया।
ये भी पढ़ेंः Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़, घुसपैठ करने की कोशिश में 2 ढेर
शेख और शलावाडी को पणजी के बाहरी इलाके पोरवोरिम में गिरफ्तार किया गया। सड़क पर रोके जाने के बाद जब उनसे पूछताछ की गई, तो उन्होंने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उनका पीछा कर पकड़ लिया। एसपी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
3 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
6 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
7 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
8 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
9 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
9 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
9 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines