---विज्ञापन---

देश angle-right

गोवा में 3 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, दोस्तों ने बर्थडे पार्टी में बुलाया था होटल, पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज

Goa Rape Case: गोवा में 3 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ है। होटल में बुलाकर युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका, उसकी बहन और सहेली से संबंध बनाए। तीनों लड़कियों ने पुलिस को शिकायत देकर रेप केस दर्ज कराया है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट लगाकर पुलिस ने उन्हें पकड़ भी लिया है।

---विज्ञापन---

गोवा में 3 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। तीनों लड़कियों से रेप के आरोप उनके नाबालिग दोस्तों पर ही लगा है, जिन्होंने लड़कियों का होटल में बर्थडे पार्टी में बुलाया था। तीनों लड़कियों में से 2 लड़कियां बहनें हैं और तीसरी उनकी सहेली है। मामला उजागर होते ही पुलिस एक्शन मोड में आई और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके 2 आरोपियों को दबोच लिया। पीड़ित लड़कियों की उम्र 15, 13 और 11 साल बताई जा रही है। आरोपियों की उम्र 19 और 21 साल है।

पॉक्सो एक्ट और रेप की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने होटल में एंट्री का रिकॉर्ड, CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों को सबूत के तौर पर इकट्ठा कर लिया है। होटल मालिक हरियाणा का निवासी बताया गया है, जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, क्योंकि इसने नाबालिग लड़कियों को उनके माता-पिता की सहमति और जांच के बिना होटल में रहने की अनुमति दी थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:20 लाख सुपारी, 10 सबूत, 3 कॉन्ट्रैक्ट किलर्स; राजा रघुवंशी हत्याकांड में 5 बड़े अपडेट्स

आरोपी ने बुक किया था होटल में कमरा

प्राथमिक जांच के अनुसार, बर्थडे और ईद का जश्न मनाने के नाम पर नाबालिग लड़कियों को होटल में बुलाया गया था। मुख्य आरोपी 15 वर्षीय पीड़िता का दोस्त (19) है, जिसने कलंगुट के एक होटल में कमरा बुक किया था। उसने ही अपनी प्रेमिका को उसका बर्थडे मनाने के लिए होटल में बुलाया था, जहां नाबालिग प्रेमिका अपनी 13 साल की बहन और 11 साल की सहेली को लेकर आई थी। तीनों नाबालिग लड़कियां रातभर होटल में रुकीं।

---विज्ञापन---

उसने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर उसकी लड़के से दोस्ती हुई थी। दोनों चैटिंग करते थे और बात करते-करते अच्छे दोस्त बन गए। पिछले हफ्ते उसने ईद मनाने के लिए बुलाया था और उसका बर्थडे भी था, इसलिए वह उससे मिलने के लिए होटल में चली गई, लेकिन वहां उसने और उसके दोस्त ने तीनों लड़कियों के साथ संबंध बनाए। विरोध करने पर दोनों लड़कों ने बदनामी और गंभीर परिणाम झेलने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें:जम्मू एयरपोर्ट को उड़ाने की थी साजिश, पाकिस्तान ने भेजा था 20 किलो विस्फोटक, NSG का बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---
First published on: Jun 12, 2025 08:50 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola