क्या भारत में भी बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? ऑस्ट्रेलिया की तरह गोवा-आंध्र प्रदेश भी कर रहा कानून लाने की तैयारी!

पिछले साल, ऑस्ट्रेलिया 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने वाला पहला देश बना था. इसके बाद 47 लाख ऐसे यूजर्स के अकाउंट डिएक्टिव कर दिए थे.

Minor SOcial

गोवा और आंध्र प्रदेश की सरकार जल्द कानून ला सकती है.

ऑस्ट्रेलिया की तरह गोवा सरकार भी बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर बैन लगाने को लेकर विचार कर रही है. गोवा सरकार बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए यह फैसले लेने का सोच रही है. भारत में करीब एक अरब से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स हैं. मेटा, गूगल के यूट्यूब और एक्स जैसे टेक दिग्गजों के लिए भारत टॉप मार्केट में से एक है. अनुमान है कि भारत में 18 साल से कम उम्र के यूजर्स की संख्या बहुत ज्यादा है. लेकिन यहां सोशल मीडिया को लेकर उम्र की कोई पाबंदी नहीं है. ना ही केंद्र सरकार की अभी कोई ऐसी मंशा लग रही है.

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में गोवा के आईटी मंत्री रोहन खौंटे के हवाले से लिखा है, गोवा के अधिकारी ऑस्ट्रेलिया के कानून का अध्ययन कर रहे हैं. ताकि यह देखा जा सके कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक नाबालिगों की पहुंच को कैसे कम करें. साथ ही कहा कि अगर संभव हुआ तो हम लोग भी ऑस्ट्रेलिया जैसा ही बैन लगाएंगे.

विज्ञापन

इसी तरह आंध्र प्रदेश भी इसी तरह के बैन पर विचार कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंध्र प्रदेश ने हाल ही में ऐसे प्रावधान का अध्ययन करने और एक महीने में सिफारिशें देने के लिए वरिष्ठ मंत्रियों का एक पैनल बनाया है.

बता दें, पिछले साल, ऑस्ट्रेलिया 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने वाला पहला देश बना था. इसके बाद 47 लाख ऐसे यूजर्स के अकाउंट डिएक्टिव कर दिए थे. फ्रांस, इंडोनेशिया और मलेशिया भी इसी तरह के कानून लाने की तैयारी कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ