---विज्ञापन---

देश

गोवा मुख्यमंत्री की अपील- बार की बजाए हर घर में बनाएं एक पुस्तकालय

गोवा: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि हर घर में बार की बजाए एक पुस्तकालय होना चाहिए।मुख्यमंत्री सावंत गोवा में रीड इंडिया सेलिब्रेशन 2022 के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे। Instead of maintaining a bar, maintain a library. It will have a good impact on children: Goa CM Pramod […]

गोवा: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि हर घर में बार की बजाए एक पुस्तकालय होना चाहिए।मुख्यमंत्री सावंत गोवा में रीड इंडिया सेलिब्रेशन 2022 के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे।

---विज्ञापन---

 

आगे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हर घर में एक छोटा पुस्तकालय होना चाहिए। उन्होंने कहा कुछ लोग गर्व से
अपने घर में उनके द्वारा बनाए बार को दिखाते हैं। उसके बारे में बात करते हैं और उनके पास मौजूद शराब के विभिन्न प्रकार दिखाते हैं। “ये लोग आपको बताएंगे कि उन्होंने अमेरिका में कौन सी बोतल खरीदी है या उनके पास 15 साल पुरानी शराब की बोतल है।

---विज्ञापन---

पत्नी अधिक पढ़ती है

मुख्यमंत्री सावंत बोले की ऐसे लोग पुस्तकालय नहीं बनाते। उन्होंने बताया कि मेरे में भी एक छोटा पुस्तकालय है और उसे मेरी पत्नी मेंटेन करतीं है। उन्होंने कहा कि मैं कम पढ़ता हूं लेकिन मेरी पत्नी अधिक किताबें ज्यादा पढ़ती है। उन्होंने कहा मेरी पत्नी शिक्षिका है।

---विज्ञापन---

बच्चों पर अच्छा प्रभाव

उन्होंने आगे लोगों से अपील की कि घर में एक बार बनाने की बजाय एक पुस्तकालय बनाए। इसका बच्चों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

First published on: Jan 10, 2022 09:26 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola