हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'तुम पाकिस्तान जाओ…', स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए छात्र तो स्कूल के मालिक ने सुनाया ये फरमान

केरल के त्रिशूर में एक स्कूल के मालिक ने उन छात्रों से पाकिस्तान चले जाने को कहा, जो आजादी दिवस के समारोह में शामिल नहीं हो पाए.

विज्ञापन
Credit: News24

80वें स्वतंत्रता दिवस को पूरे देश ने बड़े ही ज़ोरों-शोरों से मनाया. इस दौरान केरल के त्रिशूर से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक स्कूल के मालिक ने उन छात्रों से पाकिस्तान चले जाने को कहा, जो आजादी दिवस के समारोह में शामिल नहीं हो पाए. उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे भारत में रहने के लायक नहीं है. स्कूल के मालिक के इस बयान से विवाद खड़ा हो गया.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, त्रिशूर के माला में मौजूद ‘डॉ. राजू डेविस इंटरनेशनल स्कूल’ में 15 अगस्त का प्रोग्राम मनाया जा रहा था, लेकिन आधे से ज्यादा पेरेंट्स ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा. जिसके बाद स्कूल के मालिक डॉ राजू डेविस ने स्कूल के व्हॉट्सग्रुप में बच्चों के अभिभावकों को खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने कहा- ”मैं बिना आयोजन किए ये पैसा अपनी जेब में रख सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया क्योंकि मैं चाहता था कि हमारे बच्चे जानें कि देश आजादी दिवस क्यों मनाता है और इसका क्या महत्व है.” डेविस ने आगे कहा- ”आधे से ज़्यादा माता-पिता ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा है. मैं उन्हें कल क्लास में नहीं आने दूंगा. उन्हें मुझसे मिलकर वजह बतानी होगी. ये बहुत ही बुरी बात है. इन लोगों को पाकिस्तान जैसे किसी दूसरे देश चले जाना चाहिए. वो यहां रहने के लायक नहीं हैं.”

केरल में विरोध प्रदर्शन

त्रिशूर के स्कूल के मालिक डेविस के बयानों का केरल में छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और कांग्रेस के छात्र संगठन, केरल स्टूडेंट्स यूनियन (KSU) ने विरोध किया. KSU कार्यकर्ताओं ने डॉ राजू डेविस के घर के सामने प्रदर्शन किया. नौबत ये आ गई कि उनके विरोध प्रदर्शन की वजह से सड़क पर जाम लग गया और केरल स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं को पुलिस को गिरफ्तार करके वहां से हटाना पड़ा. हंगामा बढ़ते देख डेविस ने एक ऑडियो मैसेज जारी कर अपनी टिप्पणियों के लिए सभी से माफी मांगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola