Go First की सभी उड़ानें 16 जून तक रद्द, जानें आपके पैसे का क्या होगा?
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Go First Flight: संकट से जूझ रही एयरलाइन गो-फर्स्ट ने मंगलवार को घोषणा की है कि उसकी निर्धारित उड़ानों का संचालन 16 जून तक रद्द रहेगा। कंपनी की ओर से ये भी कहा गया है कि टिकट बुक करा चुके यात्रियों को पूरे पैसे वापस किए जाएंगे। बताया गया है कि पहले यह घोषणा 12 जून तक की गई थी।
गो फर्स्ट ने एक ट्वीट में कहा कि हमें आपको यह सूचित करते हुए खेद है कि परिचालन संबंधी कारणों की वजह से 16 जून 2023 तक निर्धारित गो फर्स्ट उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उड़ान रद्द होने से हुई असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। उन्होंने एक पत्र भी जारी किया है। इसमें लिखा है कि हम स्वीकार करते हैं कि उड़ान रद्द होने से आपकी यात्रा की योजना बाधित हो सकती है। हम हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जल्द ही धनवापसी की जाएगी।
Due to operational reasons, flights until 16th June are cancelled: Go First pic.twitter.com/7I1Vya9WvS
— ANI (@ANI) June 13, 2023
बता दें कि इससे पहले 8 जून को गो फर्स्ट ने घोषणा की थी कि उसका निर्धारित उड़ान संचालन 12 जून तक रद्द रहेगा। एयरलाइन ऑपरेटर ने मई की शुरुआत में स्वैच्छिक दिवालियापन के लिए अपील की थी। तब से इसका संचालन ठप पड़ा हुआ था।
नागरिक उड्डयन नियामक डीजीसीए ने एयरलाइन को 30 दिनों की अवधि में एक व्यापक पुनर्गठन या पुनरुद्धार योजना पेश करने की सलाह दी थी। गो फर्स्ट की ओर से एक बार पेश की गई पुनरुद्धार योजना की नियामक द्वारा इस मामले में आगे की उचित कार्रवाई के लिए समीक्षा की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: