GoFirst Flight: गो फ़र्स्ट एयरवेज की एक फ्लाइट बेंगलुरू एयरपोर्ट पर 50 से अधिक यात्रियों को छोड़कर टेकऑफ कर गई। मामले की जानकारी के बाद विमानन नियामक DGCA ने एयरलाइन से एक रिपोर्ट मांगी है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने मंगलवार को कहा कि वे मामले को देख रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, गोफर्स्ट ने डीजीसीए को जानकारी दी कि 55 में से 53 यात्रियों को दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाइट से रवाना किया गया। बाकी दो अन्य यात्रियों ने रिफंड मांगा था जिसका भगुतान एयरलाइन ने कर दिया।
बताया जा रहा है कि फ्लाइट संख्या G8 116 ने सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इस दौरान यात्रियों को चार बसों से फ्लाइट तक ले जाया गया। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय को टैग करते हुए ट्विटर पर की गई शिकायतों के अनुसार, गो फर्स्ट विमान के उड़ान भरते समय करीब 55 यात्री एक बस में इंतजार करते रह गए।
गो फर्स्ट एयरवेज ने कहा- असुविधा के लिए खेद है
पीएमओ और एविएशन मिनिस्टर से शिकायत करने वाले यात्रियों ने कहा कि उनके बोर्डिंग पास थे और उनके बैग चेक इन किए गए थे। इसके बावजूद फ्लाइट हमें छोड़कर टेकऑफ कर गई। उधर, मामले की जानकारी के बाद गो फर्स्ट एयरवेज ने ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, “हमें हुई असुविधा के लिए खेद है।”
सुमित कुमार, जो बेंगलुरु में ऑटोपैक्ट के लिए काम करते हैं, उन यात्रियों में शामिल थे, जो टरमैक पर इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा, “यात्रियों को सुबह 10:00 बजे एयर इंडिया की उड़ान लेने का विकल्प दिया गया था। हम बस में 54 से अधिक थे। बोर्डिंग पूरी नहीं हुई थी। सुबह 6:20 की उड़ान थी और उन्होंने हमें सुबह 10 बजे दूसरी उड़ान में बिठाया।”
एक अन्य यात्री श्रेया सिन्हा ने इस अपना सबसे भयानक अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि यात्री एक घंटे तक बस में रहे। सतीश कुमार ने कहा कि फ्लाइट G8 116 (BLR – DEL) ने यात्रियों को छोड़ दिया और दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
3 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
4 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
5 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
6 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
7 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
8 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
9 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
10 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
10 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines