हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Go First Crisis: DGCA ने गो फर्स्ट से यात्रियों को रिफंड करने के लिए कहा, एयरलाइंस ने 9 मई तक उड़ानों को किया है रद्द

विज्ञापन

Go First Crisis: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने गुरुवार को Go First एयरलाइंस से उन यात्रियों को रिफंड करने को कहा जिन्होंने 9 मई तक फ्लाइट्स की टिकट बुक की है। बता दें कि गो फर्स्ट एयरलाइंस ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है। इस पर आधिकारिक मुहर के लिए एयरलाइंस कंपनी को NCLT के फैसले का इंतजार है।

नागरिक उड्डयन नियामक ने पहले वाडिया समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन को एक शो केस नोटिस जारी किया था, जिसमें परिचालन को निलंबित करने के अचानक निर्णय के बारे में पूछा गया था। बयान में गो फर्स्ट एयरलाइंस की ओर से बताया गया कि ऑपरेशनल कारणों की वजह से एयरलाइंस ने सभी फ्लाइट्स को 9 मई तक के लिए कैंसिल कर दिया है। साथ ही विमान नियामक आयोग के के कारण बताओ नोटिस का जवाब देते कहा कि गो फर्स्ट ने 15 मई तक के लिए एयर टिकट की बुकिंग भी रोक दी है।

एयरलाइन के अनिश्चित भविष्य को देखते हुए DGCA ने एयरलाइन को उन यात्रियों के लिए रिफंड की प्रक्रिया करने का निर्देश दिया, जिन्होंने भविष्य की तारीख पर यात्रा के लिए टिकट बुक किया था।

विज्ञापन

डीजीसीए ने कहा कि गो फर्स्ट की ओर से बिना किसी पूर्व सूचना के अपने निर्धारित परिचालन को निलंबित करने के अचानक निर्णय के मद्देनजर यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए एयरलाइंस प्रतिबद्ध है।

गो फर्स्ट एयरलाइंस को एनसीएलटी के फैसले का इंतजार

गो फर्स्ट ने कहा था कि एयरलाइंस के संकट को दूर करने के लिए दिवाला प्रक्रिया पूरे करने वाले एक प्रोफेशनल (IRP) को नियुक्त करना चाहिए। कंपनी को ‘दिवालिया घोषित’ करने के लिए एनसीएलटी में किए गए आवेदन पर फैसले का भी इंतजार किया जा रहा है। कंपनी ने एनसीएलटी को सूचना दी है कि कंपनी समूह के बैंक अकाउंट फ्रीज हो गए हैं।

विज्ञापन

2021 में एयरलाइंस ने बदला था अपना नाम

वाडिया ग्रुप की गो फर्स्ट एयरलाइन की पहली फ्लाइट ने नवंबर 2005 में मुंबई से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी थी। फिलहाल, एयरलाइन के बेड़े में 59 विमान हैं। इनमें से 5 विमान A320 CEO जबकि 54 विमान A320 NEO हैं। एयरलाइंस के वेबसाइट के मुताबिक, गो फर्स्ट 35 डेस्टिनेशन (27 डोमेस्टिक और 8 इंटरनेशनल) के लिए फ्लाइट ऑपरेट करता है। साल 2021 में एयरलाइन ने ब्रांड नाम को गोएयर से बदलकर गो फर्स्ट कर दिया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola