Global Trustworthiness Index-2023 Doctors Most Trusted in the world: इप्सॉस ग्लोबल ट्रस्टवर्दीनेस इंडेक्स-2023 का डेटा जारी हुआ है। डेटा के मुताबिक, भारत में टीचर सबसे ज्यादा भरोसेमंद हैं, जबकि पूरी दुनिया में डॉक्टरों को सबसे अधिक ट्रस्टवर्दी बताया गया है। देश में शिक्षकों के बाद आर्म्ड फोर्स के जवान और तीसरे नंबर पर डॉक्टर्स हैं। इनसे अलग, भारत में लोगों को जजों और वैज्ञानिकों पर कम भरोसा है। भारत समेत 31 देशों में 22 हजार 816 लोगों के सैंपल के आधार पर ये डेटा तैयार किया गया है।
भारत के शिक्षकों पर 53%, सशस्त्र बलों पर 52% और डॉक्टरों पर 51% लोगों ने भरोसा जताया। इनके अलावा, वैज्ञानिकों पर 49%, जजों पर 46%, सामान्य पुरुष और महिलाओं पर 46% और बैंकर पर 45% लोगों ने भरोसा जताया। वहीं, ग्लोबल लेवल पर लोगों ने डॉक्टरों पर 58%, वैज्ञानिकों पर 57%, शिक्षकों पर 53% और सशस्त्र बलों के सदस्यों को सबसे ज्यादा भरोसेमंद का दर्जा दिया।
ग्लोबल मार्केट रिसर्चर, इप्सोस इंडिया के CEO अमित अदारकर ने कहा कि भारतीय लोग शिक्षकों, सशस्त्र बलों के सदस्यों और डॉक्टरों पर सबसे अधिक भरोसा करते हैं, जो आश्चर्य की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि ये सभी प्रोफेशन समर्पण और सेवा से जुड़ा है। ये पेशे हमारे समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। शिक्षक समाज की नींव बनाते हैं, सशस्त्र बल हमेशा और हर समय हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखने में अदम्य भावना प्रदर्शित करते हैं और डॉक्टर समाज को स्वस्थ रखने के लिए उत्साह प्रदर्शित करते हैं।
अदारकर ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब पूरा देश लॉकडाउन में था, इन तीन व्यवसायों ने संक्रमितों की ओर कदम बढ़ाया और देश की सेवा करना जारी रखा। शिक्षक निर्बाध रूप से ऑनलाइन कक्षाओं में चले गए, जिससे छात्रों का सेशन बिना किसी व्यवधान के बच गया। सशस्त्र बलों ने कभी भी सतर्कता में कमी नहीं आने दी और डॉक्टरों ने व्यक्तिगत सुरक्षा की कीमत पर भी सेवा जारी रखी।
जापान, साउथ कोरिया को छोड़ दुनिया में शिक्षकों को माना भरोसेमंद
जापान और दक्षिण कोरिया को छोड़कर पूरी दुनिया में शिक्षकों पर लोगों की विश्वसनीयता देखी गई। इनके अलावा, भारतीयों ने कैबिनेट मंत्री और सरकारी अधिकारियों पर 39%, राजनेताओं पर 38%, पादरी और पुजारी पर 34%, पुलिस पर 33%, सरकारी नियोक्ता और सिविल सेवकों पर 32%, वकीलों पर 32% और पत्रकारों पर 30% भरोसा जताया। इस मामले में ग्लोबल स्तर पर लोगों की बात की जाए तो 60% लोगों ने राजनेताओं को सबसे अविश्वसनीय माना। इसके बाद 53 फीसदी लोगों ने कैबिनेट मंत्री या फिर सरकारी अधिकारी पर भरोसा जताया। थे।
अदारकर ने इस संबंध में कहा कि भारतीय राजनीति और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली में काफी पारदर्शिता होने के बावजूद नागरिकों का उन पर अविश्वास बना हुआ है। इस फील्ड से जुड़े लोगों की छवि शुरुआत से ही साफ नहीं रही है। समय-समय पर भ्रष्टाचार के कुछ मामले सामने आने से इनकी छवि खराब हो गई है।
भारत में किसी पेशे से जुड़े लोगों पर कितना भरोसा?
- शिक्षक- 53%
- सशस्त्र बल- 52%
- डॉक्टर- 51%
- वैज्ञानिक- 49%
- जज- 46%
- महिला- 46%
- बैंकर- 45%
दुनियाभर में डॉक्टरों के बाद वैज्ञानिक भरोसेमंद
- डॉक्टर- 58%
- वैज्ञानिक- 57%
- शिक्षक- 53%
- सशस्त्र बल- 53%
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 hr ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
2 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
3 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
3 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
4 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
4 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
5 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
5 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
5 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines