Global Leader Approval: नरेंद्र मोदी ने एक बार विश्व मंच पर दुनियाभर के नेताओं को पछाड़ते हुए लोकप्रिय नेताओं की सूची में टॉप पर बने हुए हैं। भारतीय पीएम 78% अप्रूवल रेटिंग के साथ सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में शीर्ष पर हैं, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक उनसे पीछे हैं।
मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से किए गए एक नए सर्वे के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में सबसे ऊपर हैं। दिलचस्प बात यह है कि सर्वेक्षण में ये भी पता चला है कि 22 प्रमुख देशों के नेताओं में से केवल चार विश्व नेताओं की अपने देशों में 50 प्रतिशत से अधिक की अप्रूवल रेटिंग है।
पीएम मोदी सबसे लोकप्रिय नेता क्यों हैं?
मॉर्निंग कंसल्ट सर्वेक्षण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के लिए भारत में शासन में बदलाव को सबसे अहम कारण बताया है। सर्वेक्षण से पता चला कि नरेंद्र मोदी सरकार के समावेशी, विकासोन्मुख और भ्रष्टाचार मुक्त शासन ने पीएम मोदी की लोकप्रियता में बढ़ोतरी की है।
इसके अलावा, पीएम मोदी ने जनता के लिए विभिन्न सेवाओं और योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का जो प्रयास किया है, उससे भी उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। मोदी सरकार की ओर से शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना की हाल ही में द लैंसेट ने सराहना की थी। बता दें कि द लैंसेट को हेल्थ मैग्जीन में सबसे ऊपर माना जाता है। मैग्जीन के मुताबिक, आयुष्मान भारत योजना ने भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति ला दी है।
मोदी के बाद दुनिया के नेताओं की रेटिंग
मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे में कहा गया है कि मोदी के बाद मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस हैं।
सर्वेक्षण के अनुसार, इटली के पीएम जियोर्जिया मेलोनी को 49 प्रतिशत अनुमोदन रेटिंग मिली, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को 42 प्रतिशत रेटिंग मिली है। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने 39 प्रतिशत वोट हासिल किए, जबकि ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक की अप्रूवल रेटिंग 33 प्रतिशत थी। जी7 शिखर सम्मेलन 2023 की मेजबानी कर रहे जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की रेटिंग 31 प्रतिशत थी।
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
33 mins agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
58 mins agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
1 hr ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
2 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
5 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
5 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
5 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
5 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines