हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

अनंत की शादी के बाद मुकेश अंबानी के लिए एक और गुडन्यूज, रिलायंस ने 3 साल में मारी 69 रैंक की उछाल

Global Fortune 500 List Reliance Ranking Mukesh Ambani: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को एक महीना भी नहीं बीता कि मुकेश अंबानी को नई खुशखबरी मिल गई है। ग्लोबल फॉर्च्यून 500 लिस्ट में रिलायंस ने 2 पायदान की बढ़ोत्तरी हासिल की है।

विज्ञापन
Photo Credit: Google

Global Fortune 500 List Reliance Ranking Mukesh Ambani: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी ने पिछले महीने खूब सुर्खियां बटोरी थी। देश-विदेश की सभी बड़ी हस्तियों ने इस शादी में शिरकत की थी। अनंत-राधिका की शादी की चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि मुकेश अंबानी को एक और खुशखबरी मिल गई है। मुकेश अंबानी की कपंनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने ग्लोबल फॉर्च्यून 500 लिस्ट में शानदार जगह हासिल कर ली है।

3 साल में 69 रैंक की लगाई छलांग

ग्लोबल फॉर्च्यून 500 की वैश्विक रैंकिंग में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने 2 पायदान की छलांग लगाई है। इसी के साथ कंपनी को 86वीं रैंक हासिल हुआ है। बता दें कि 2021 की ग्लोबल फॉर्च्यून 500 लिस्ट में रिलायंस का नाम 155वें नंबर पर था। महज तीन साल कंपनी ने 69 रैंकों का फासला तय कर लिया है। अब रिलायंस का नाम 86वीं रैंक के साथ दुनिया की टॉप 100 कंपनियों में शुमार हो गया है।

रिलायंस का कुल रेवेन्यू

रिलायंस इंडस्ट्रीज पिछले 21 सालों से ग्लोबल फॉर्च्यून 500 वैश्विक रैंकिंग का हिस्सा है। ग्लोबल फॉर्च्यून 500 के अनुसार रिलायंस कंपनी ने 1.3 प्रतिशत मुनाफे के साथ 108.877 मिलियन डॉलर का कुल राजस्व हासिल किया है। रिलायंस में साढ़े तीन लाख से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।

यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat आंदोलन करने को क्यों हुई थीं मजबूर? पहलवानों के यौन शोषण से जुड़ा था केस

लिस्ट में शामिल 9 कंपनियों की रैंक

ग्लोबल फॉर्च्यून 500 वैश्विक रैंकिंग में भारत की 9 कंपनियों ने जगह बनाई है। इस लिस्ट में जहां रिलायंस 86वीं रैंक पर है तो LIC 95वीं रैंक, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) 116वीं रैंक, SBI 57वीं रैंक पर है। इसके अलावा लिस्ट में ONGC, BPCL,टाटा मोटर्स, राजेश एक्सपोर्ट्स और HDFC बैंक का नाम शामिल है। ग्लोबल फॉर्च्यून 500 रैंकिंग 2024 में जहां सभी कंपनियों की स्थिति में सुधार देखने को मिला है तो वहीं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) की रैंक में गिरावट दर्ज की गई है।

कंपनी का नाम ग्लोबल फॉर्च्यून 500 में रैंक
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड  (RIL)  86
लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) 95
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) 116
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 178
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) 180
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) 258
टाटा मोटर्स 271
HDFC बैंक 306
राजेश एक्सपोर्ट्स 463

टॉप 100 कंपनियों के नाम

ग्लोबल फॉर्च्यून 500 लिस्ट की टॉप 100 कंपनियों की बात करें तो इसमें वॉलमार्ट, अमेजन और स्टेट ग्रिड को टॉप 3 रैंकिंग मिली है। साथ ही टॉप 100 में एप्पल, टोयोटा मोटर्स, अल्फाबेट, सैमसंग और मेटा प्लटफॉर्म का नाम शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat के साथ देखें कैसे हुई थी बदतमीजी? पुलिसवाले ने की थी शर्मनाक हरकत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें